Wikipedia

खोज नतीजे

मंगलवार, 21 जुलाई 2015

* सुहागरात *

                                                                  


             ‘सुहागरात’ - कोई इसे ‘हनीमून’, तो कोई ‘फस्र्ट नाईट’, तो कोई ‘दो जिस्म और जान की रात, तो कोई ‘मिलन की रात’ कहते हैं। इसकी चर्चा मात्र से लोगों के चेहरों पर गजब की लाली छा जाती है। अच्छे-अच्छे लोग भी शरमा जाते हैं। किसी ने कहा है - ‘हमने मोमबत्ती क्या अगरबत्ती को भी जलते देखा है, सुहागरात को लड़की क्या लड़के को भी शर्माते देखा है।’

              सभी के कहने का अपना तरीका, लफ्ज़ और भाषा है। मगर सभी वही भाव व्यक्त करते हैं या करना चाहते हैं, जो दूसरा करता है। इस शब्द के उच्चारण मात्र से लोगों के तन-मन में सिहरन उत्पन्न हो जाती है। शादी-शुदा या कुंवारे, सभी इसके किस्से-कहानियों में रूचि लेते हैं। कोई खुलकर, तो कोई छिपकर। सभी इसमें सलाह देते हुए भी नजर आते हैं, उनके पास सही ज्ञान हो या न हो। कुछ लोग अनेकों भ्रम-जाल में फँस जाते हैं। सभी व्यक्ति, चाहे लड़का हो या लड़की, इसके बारे में ज्ञान अर्जित करना चाहते हैं। पर उन्हें न सही सलाह देने वाला और न ही सही मार्गदर्शन देने वाला मिलता है। जो हाईप्रोफाईल लोग हैं, वे इसके ज्ञान के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल भी करते हैं, पर सभी को सभी जानकारियाँ और सभी स्तर की जानकारियाँ नहीं मिल पाती। आपने देखा होगा, जब-जब कोई लड़का या लड़की की शादी हुई है या होने वाली है और वह अगर अपने बराबर वाले साथी/सहेली से बात करता/करती है, तो उनसे कम उम्र वाले भी चोरी-चुपके बातें सुनने की कोशिश करते हैं तथा कोई-कोई बड़े भी इसमें सम्मिलित हो जाते हैं। सभी इसके बारे में बात करते हैं, पर इस पर खुलेआम चर्चा से परहेज करते हैं। खीर सभी खाना चाहते हैं, पर बनाना (पकाना) कोई नहीं चाहता। हमारे यहाँ रतिक्रीड़ा से सम्बन्धित अनेक साहित्य उपलब्ध् ा हैं। कुछ उचित हैं, तो कुछ अनुचित भी। सभी तरह के साहित्य को पढ़ने का इन्सान का एक समय (उम्र) होता है। हर ज्ञान को प्राप्त करने की अलग-अलग उम्र होती है। आपने यह तो नहीं देख होगा कि नर्सरी में त्रिकोणमिति का सिद्धान्त बताया जाता हो।

              यह शब्द ऐसा है, जिसके बारे में जितना लिखा जाय, उतना ही कम है। इसकी चर्चा करने पर इसकी अनेक परतें खुलती चली जाती हैं। हमारे नवयुवक अनेक भ्रांतियों से ग्रसित हैं या होते जा रहे हैं। बाजार में बहुत सारे यौन सम्बन्धित अश्लील सामग्री उपलब्ध हैं, जो हमारे नवयुवक वर्ग को दिग्भ्रमित कर रही हैं और इनकी शक्ति को कम कर रही हैं, जिससे उनके साथ राष्ट्र को भी हानि उठानी पड़ रही है।

             हमारे यहाँ बहुत से शास्त्रों में इसके बारे मे विशेष चर्चा मिलती है। इसे पावन पर्व की तरह मनाया जाता है। इसे खुशी, शांति और खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। आप उदाहरण के तौर पर शिव विवाह को मान सकते हैं। वर्तमान समय और पुराने समय में बहुत अंतर देखने को मिल रहा है। पहले जब साधन-संसाधन की कमी थी, तो बड़ी मुश्किल से शादी के जोड़े में बंधने के पहले लोग मिल पाते थे। कुछ लोग ही भाग्यशाली या साधन-सम्पन्न होते थे, जो शादी से पहले अपने साथी को देख पाते थे या बात कर पाते थे।       वर्तमान में तो यह आम बात हो गई है। इन्टरनेट (ई-मेल) ने इसमें क्रान्ति/तूफान ला दी है। आज तो बहुत सारे ऐसे जोड़े हैं, जो शादी के पहले ही एक-दूसरे के साथ सब कुछ कर चुके होते हैं। ये लोग अपने को एडभांस, हाई प्रोफाईल मानते हैं। पर ये सिर्फ कहने की बात है। ऐसा देखा गया है कि इनका दाम्पत्य जीवन सुखमय नहीं रहा है। ये भी कई भ्रम और भ्रांतियो से ग्रसित रहते हैं। मैं यहाँ किसी का नाम लेकर विवाद में फंसना नहीं चाहता।

           यह रात हर तबके, हर स्तर, हर सभ्यता-संस्कृति के लिए एक जैसी ही होती है, पर उनका तरीका और अंदाज अलग-अलग होता है। हमारे समझ से जो जिस स्तर का है, उसे उसी स्तर से मनाना चाहिए, नहीं तो वही हाल होगा, जो आपने कहीं सुना होगा - एक कौवा हंस की चाल चलने चला और अपना चाल ही भुला बैठा। स्तर से हमारा अभिप्राय हमारे रीति-रिवाज, सभ्यता-संस्कृति और मुख्य रूप से अर्थ व्यय करने की क्षमता से है। क्षमता से ज्यादा कुछ भी नहीं करना चाहिए।

           यहाँ हम कुछ लोगों के दाम्पत्य जीवन के शुरूआत की कहानियों की चर्चा करने के पहले कुछ आम लोगों की यौन समस्या की चर्चा करेंगे, जिसे लोग शादी के बाद या शादी के पहले अनुभव करते है और उसके इलाज के लिए नीम-हकीमों के पास भटकते रहते हैं। आप अनेक पुस्तक और पेपर में ऐसे इश्तेहार देख सकते हैं। अंग मोटा करे, लम्बा करे, अंग सख्त करे, वक्ष/स्तन सुडौल करे इत्यादि-इत्यादि। लोगों द्वारा आम प्रश्न, जो आए दिन ‘डाॅ० की सलाह’ काॅलम में छपते रहते हैं और कुछ लोग उस प्रश्न को लेकर अंदर-ही-अंदर घुटते रहते है। ये प्रश्न इस प्रकार के होते हैं :-

* मैं कद में छोटा/छोटी हूँ, मेरा जीवन साथी कद में बड़ा/बड़ी है, क्या हमारा दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा?

* मेरे लिंग की लम्बाई लगता है कि छोटा है। क्या मैं शादी करूँ ?

* हमारे जीवन साथी का शरीर ढीला है।

* हमने शादी के पहले किसी लड़का/लड़की से शरीर सम्बन्ध बनाया था। इसका प्रभाव हमारे शादी-शुदा जीवन पर तो नहीं पड़ेगा।

* हमें स्वप्नदोष आता है और हमारा लिंग एक तरफ झुक गया है।

* हमने शादी के पहले हस्तमैथुन किया था। इसका प्रभाव हमारे विवाहित जीवन पर तो नहीं पड़ेगा।

* हमारा शारीरिक सम्बन्ध अपने से बड़ी उम्र के पुरूष/महिला के साथ रह चुका है, इसका प्रभाव कहीं हमारे यौन जीवन पर तो नहीं पड़ेगा।

* हमें एक दिन या एक सप्ताह में कितनी बार शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहिए,

* जिससे हमारे स्वास्थ्य पर असर न पड़े ?

* हमें हमारे साथी से सन्तुष्टि नहीं मिलता, हम क्या करें ? हमारा साथी हमें यौन सम्बन्ध मे सहयोग नहीं करता/करती, हमें क्या करना चाहिए ?

* हमारा साथी हममें रूचि नहीं रखता/रखती, इसके लिए हमें क्या करना चाहिए,जिससे उसकी रूचि हममें उत्पन्न हो ?

*  हमारा साथी हमसे जबर्दस्ती हमारी इच्छा नहीं रहने पर भी यौन सम्बन्ध बनानाचाहता/चाहती है।

* हमारा साथी अकुदरती यौन संबंध बनाना चाहता/चाहती है।

इत्यादि-इत्यादि...। इस प्रकार के अनेकों प्रश्न मिल जाएँगे, जिसका उत्तर लोग जानना चाहते हैं।

            यहाँ हम आपको बता दें कि इन सारे प्रश्नों का उत्तर हमारे साहित्य में, धार्मिक पुस्तकों में है, पर उसका सही तरीके से कोई अध्ययन नहीं करता और शास्त्रों के अनुसार आचरण नहीं करता। ऊपर जितने भी प्रश्न पूछे गए हैं या इस प्रकार के जितने भी प्रश्न मन में उठते हैं, सारे का उपचार हमारे अन्दर ही है। बस उसे ढूँढ़ना हमारी इच्छा-शक्ति के ऊपर है। यौन सम्बन्ध् िात ज्यादातर भ्रांतियाँ मस्तिष्क और मन से जुड़ी हुई हैं। जब हम इन भ्रांतियों के विषय में अच्छी तरह समझ जायेंगे, तब हम किसी अनचाहे भ्रम रोग से ग्रसित नहीं होंगे। अब हम रोगों के सैद्धान्तिक ईलाज की चर्चा करते चलते हैं।

           जब कोई भी लड़का/लड़की के लिए जीवन-साथी खोजा जाय या शादी कराया जाय तो उससे शादी करने के पहले दोनों की तुलना कर लेनी चाहिए, जो मुख्य रूप से हैं - रंग, रूप, कद, योग्यता, दोनों की पसन्द-नापसन्द, महत्त्वाकांक्षा, आर्थिक और सामाजिक जीवन-स्तर। अगर इन सभी को सही तौर-तरीके से मिला लिया जाय, तो हमारे मत से बहुत कम ही समस्या उत्पन्न होगी।

           जो लोग ये सोचते हैं कि उनका जीवन साथी उनसे शारीरिक कद में बड़ा है, तो हमारा सम्बन्ध कैसे बनेगा, तो उनकी सोच सही नहीं है। कुदरत ने सभी को उसके हिसाब से ही अंग प्रदान किया है, जिससे उन्हें परेशानी न हो। अगर दोनों, स्त्री और पुरूष, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति अर्थात् मन से एक-दूसरे को चाहते हैं, तो आकार कोई ज्यादा मायने नहीं रखता। वे एक-दूसरे के अनुकूल आसान और सही स्थिति प्राप्त कर लेते हैं। आपको बताते चलें कि जिस पुरूष का अंग 3 इंच से ज्यादा लम्बा है, वह यौन सुख का आनन्द लेने और देने, दोनों में पूर्ण सक्षम है। स्त्री के यौन अंग की बनावट इस प्रकार होती है कि उसके अग्र भाग यानी ऊपरी हिस्सा ऊपर से तीर्न इंच गहराई तक की बनावट में ही यौन सुख, आनन्द या तृप्ति वाला भाग होता है। आप पशुओं में यह स्थिति देख सकते हैं। क्या गाय और सांढ़ का शारीरिक आकार ज्यादा मायने रखता है। जवाब है - नहीं। मुख्य वजह है, इंसान में सोचने, समझने और परेशानी हल करने की क्षमता है, इसलिए वह शरीर के आकार-प्रकार और बनावट पर विशेष ध्यान देता है। कई लोग कहते हैं, उन्हें मैथुन में आनन्द नहीं आता, तो आपको हम यहाँ एक उदाहरण देते चलते हैं। लेकिन उसके पहले आपको बता दें कि मैथुन तो अन्तिम क्रिया है। आप कई खेल देखे होंगे, जैसे - फुटबाॅल। क्या एक ही बार में गोल मार दिया जाता है या गोल हो जाता है। जवाब है - नहीं, गोल होने के पहले गेंद कभी इस तरफ, तो कभी उस तरफ जाता है। दोनों तरफ के खिलाड़ी लगातार कोशिश करते हैं और उनके उच्च संघर्ष से दर्शकों को आनन्द प्राप्त होता है। जब दोनों तरफ के खिलाड़ी अपना उच्च प्रदर्शन करते हैं, तो हार-जीत या लक्ष्य प्राप्ति के बाद दोनों की प्रशंसा की जाती है, उसी प्रकार यौन सबंध भी एक क्रीड़ा है, इसे कामक्रीड़ा या रतिक्रीड़ा कहा जाता है। इस क्रीड़ा में खिलाड़ी, दर्शक और रेफरी संयुक्त रूप से स्त्री-पुरूष की जोड़ी ही रहती है। दर्शक उनका मन, तो हाव-भाव रेफरी का काम करता है और लम्बी क्रीड़ा के बाद जब लक्ष्य की प्राप्ति होती है, तो दोनों को संयुक्त रूप से खुशी और आनन्द की प्राप्ति होती है।

            वे लोग, जो इसे स्वास्थ्य से जोड़कर देखते हैं और पूछते है कि काम-क्रीड़ा या मैथुन साल, महीना, सप्ताह और दिन में कितनी बार करनी चाहिए, तो आपको बता दें कि इसके लिए कोई सख्त नियम नहीं है। लेकिन आपने सुना होगा, अति सर्वत्र वर्जते, अर्थात् अति सभी जगह मना है। आपने देखा होगा, कई लोग, जो गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वे जीवन का कुछ समय तीर्थ-भ्रमण में लगाते हैं। कोई वर्ष और महीने के कुछ निश्चित तिथि को पूजा-अर्चना करते हैं, तो कोई प्रतिदिन। कई तो ऐसे भी हैं, जो पूरे दिन लगे रहते हैं। पर उन्हें न सुख मिलता है, न शांति। पर एक वो व्यक्ति भी होता है, जो उम्र के कुछ पल या वर्ष या माह या कुछ दिन में ही सन्तुष्टि महसूस करता है। यह तो अपने शांति और मन की बात है। यह सिर्फ शारीरिक बल से नहीं होता है। आप जीव जगत में बकरी, शेर तथा हाथी के मैथुन जीवन की तुलना कर सकते हैं। एक बकरी है, जो साल में तीन बार इच्छा जाहिर करती है, पर शेर और हाथी तो लम्बे समय तक यूं ही मस्त रहते हैं।

             हस्तमैथुन, स्वप्नदोष, असमय यौन सम्बन्ध - ये सभी गलत संगत, अश्लील साहित्य, अनियंत्रित जीवन-शैली के द्वारा होते हैं। इनसे उचित मार्गदर्शन द्वारा बचा जा सकता है, जैसे - गलत संगत, अश्लील साहित्य से दूर रहें। नियंत्रित जीवन यानी खान-पान पर उचित ध्यान दें। किसी प्रकार का व्यसन न करें। जिस खाना या तरल पदार्थ से इस क्रिया में वृद्धि हो रही है, उसकी पहचान करें और छोड़ें। सोते समय हाथ-पैर ठंडे जल से धोएँ, ज्यादा-से-ज्यादा स्वच्छ पानी का सेवन करें, व्यायाम करें, एकांत में अकेला न रहें। इससे सम्बन्धित किसी प्रकार का ख्याल अच्छा हो या बुरा, बार-बार अपने मन मस्तिष्क में न लाएँ। अपने खाली समय को रचनात्मक कार्याें, जैसे - पंेटिंग, कढ़ाई, बुनाई, लिखाई इत्यादि में लगाएँ। हमेशा अपने विचार को ऊँचा रखें। हो सके तो सादा भोजन का सेवन करें, जो संतुलित हो और जो आपके शरीर को सूट करता हो। इसके बाद डाॅक्टर से उचित सलाह लें।

अगर आप किसी कारणवश यौन-संबंध किसी से बना चुके हैं और ग्लानि महसूस कर रहे हैं या किसी अनहोनी से डर रहे हैं, तो इसे एक हादसा समझकर बिलकुल भूल जाएँ। अपने सपने में भी न सोचें कि आपने ऐसा किया था। न किसी से इसकी चर्चा करें, चाहे वो व्यक्ति आपके कितने भी करीबी क्यों न हों। इस बात का स्त्री वर्ग को पूर्णतया ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि हमारा समाज पुरूष प्रधान है, ज्यादातर स्त्री के मामले में ही बातें बनायी जाती हैं। उन्हें यौन संबंध से होने वाले परिणाम से पूर्णतया निपट लेना चाहिए, जैसे - गर्भधान या यौन अंग द्वारा होने वाली बीमारियाँ इत्यादि।

              अब हम यहाँ आपके समक्ष कुछ कहानियाँ प्रस्तुत करेंगे, जो हमारे पड़ताल के बाद सामने आई। हम सभी जानते हैं कि हमारा समाज तीन वर्गों में विभक्त है:- (1) निम्न वर्ग, (2) मध्यम वर्ग, (3) उच्च वर्ग पर इनके बीच में दो वर्ग और भी हैं, जो विकास का द्योतक हैं। इनमें से पहला वर्ग, जो निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग के बीच में तथा दूसरा वर्ग, मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग के बीच में है। इन दोनों वर्गों का जीवन बड़ा संघर्षमय होता है। ऐसे मध्यम वर्ग को समाज का रीढ़ माना जाता है। ज्यादातर लोग, जैसे - डाॅक्टर, प्रशासक, नेता, अभिनेता, लेखक, वकील और जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं अर्थात् समाजसेवी इसी वर्ग से आते हैं।

              हमारे कुछ साथी हैं - संतोष, अमरेन्द्र, अमित और रौशन, इनकी तो गजब की कहानी है। इन चारों की शादी बड़े धूम-धाम से हुई। ये सभी सरकारी सेवा में हैं। ये अपनी पत्नियों को पहले देख चुके थे। इनकी पत्नियाँ अपेक्षाकृत शारीरिक रूप से पतली और सुन्दर थीं। पर इनकी पत्नियों ने पता नहीं पहले से खाना-पीना छोड़ रखा था या ज्यादा ख्यालों में खोई रहती थीं। इसलिए उस दिन बीमार पड़ गईं, कुछ को तो तेज बुखार भी था। फिर क्या था, घर वाले क्या करते, इनको सेवा में लगा दिया। ये बेचारे उनको दवा खिलाते और ग्लास से पानी पिलाते हुए अपने जीवन की शुरूआत की। इनकी ज्यादा बड़ी कहानी नहीं थी। ये उनके बगल में सोते थे और पूछते रहते थे कि अब कैसा अनुभव कर रही हो, उनके सर और शरीर के ताप को अपने हाथ से अनुभव करते हुए, धड़कन और नब्ज टटोलते हुए। कोई उसी दिन, तो कोई दूसरे दिन एक-दूसरे के जीवन में उतर गए।

              जब हमने जानना चाहा कि ये बीमार क्यों हो गई, तो हमने महसूस किया कि ये उतनी बीमार नहीं थीं, जितना घरवालों ने तथा उन्होंने हमारे दोस्तों को अनुभव कराया। एक तो शादी के तीन दिन पहले से भोजन कम कर दी थीं और ग्लूकोज पी कर रह रही थीं। इन सभी की शादी मई-जून में हुई थी, जो बहुत ही गर्म माह होता है। इन्होंने मायके से ससुराल आने के रास्ते में बहुत कम यानी न के बराबर खाया-पिया। हमें इनकी सोची-समझी रणनीति लगी, ये हमें उच्च कोटि का नहीं लगा। हमारे बगल के एक राधेश्याम भाई हैं। इनके घर की आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी। वे पहले घर से बाहर यानी दालान पर, जिसे दुआर भी कहते हैं, वहाँ पर सोते थे, क्योंकि इनके घर में कमरों की संख्या कम थी। स्नातकोत्तर करने के बाद उन्होंने शादी की। पहले वे घरवालों को शादी करने के लिए मना करते रहे, पर जब शादी हुई, तो ऐसा किए, जो बहुत कम लोग करते होंगे या किए होंगे। उनके एक जीजा जी थे। उम्र में बराबर, पर रिश्ते में छोटे थे। उनकी जिम्मेवारी थी, दोनों पति-पत्नी को मिलाने की। पर उनका जरूरत ही नहीं पड़ी। हुआ ऐसा कि हमने उनके दोस्तों को बात  करते हुए सुना कि - घर में जो पूजा-पाठ होता है, वो दिन में सम्पन्न हो गया। पता नहीं
कैसे, वे बेचारे उसी समय बीमार पड़ गए और उनके सिर में दर्द हो गया। अब क्या किया जाए ? उन्हें दवा लाकर दिया गया। सिर में तेल मालिश कर आराम करने के लिए उसी कमरे में, जहाँ हमारी भाभी जी थीं, भेज दिया गया। लेकिन भाभी जी को उस समय दूसरे कमरे में भेज दिया गया। शाम को राधेश्याम भाई खाना खाए और तैयार होकर उसी कमरे में आराम करने लगे। तब भाभी जी को उनकी माँ और चाची जी ने एक ग्लास दूध लेकर भेजा। साथ में तेल भी, जो उनके सिर और बदन पर लगाया जा सके। दोनों बोली - सिर्फ दूध पिला दो और थोड़ा शरीर दबा देना। हमें आशा है कि यह दम्पत्ति एक-दूसरे को दूध् पिलाते हुए अपने नये जीवन की शुरूआत किये होंगे। भाभी जी बदन दबा रही होंगी और भाई जी मना कर रहे होंगे और अपने
पास बिठा लिए होंगे या लिटा लिए होंगे, ऐसा मेरा अनुमान है।
                अब आप को पंकज, सुभाष और रोहित की कहानी सुना रहा हॅूँ। तीनों को लवर ब्वाय कहा जाता था। हमें आशा है, आप समझ गए होंगे क्यों। इनका नाम चर्चा में आ गया था। ये सब जानते थे, पर उम्र में पूर्ण प्रौढ़ नहीं थे। इनकी शादी हुई, इनकी पत्नियाँ घर में आ गईं। किसी ने उन्हें कह दिया कि आज घर में नहीं जाना है, तो ये खा-पीकर छत पर सो गए। आधी रात में उनके रिश्तेदारों ने उन्हें घर में भेजा। जब वे घर में गए, तो देख रहे हैं कि उनकी पत्नियाँ सो रही हैं। एक तो आधे बिस्तर पर सो रही थी, पर दूसरी दोनों पत्नियाँ अपने शरीर के अनुसार ज्यादा जगह में फैलकर यानी बीच में अपना दोनों हाथ फैलाकर सो रही थीं।वह (सुभाष) भी अराम से आधे पर सो गया। उसकी भाभी सुबह 4 बजे दरवाजा खटखटा दीं। जनाब उठकर चले गए। अगले दिन उसी तरह बगल में सो गये, पर दोनों एक-दूसरे पर अपना हाथ रखते हुए मूक प्राणी की तरह एक-दूसरे में उतर गए। दूसरे जनाब ने प्रकाश को कम करते हुए अपना मुँह पत्नी के मुँह की तरफ करते हुए उसके बाजू पर अपना सिर रखते हुए सोने का उपक्रम करने लगे। पत्नी ने भी अपना मुख उसकी तरफ कर
दिया, फिर उसने अपना एक हाथ उसके बदन पर रख दिया। फिर पत्नी ने भी अपना हाथ उसके शरीर पर रख दिया। फिर क्या था, दोनों की सांसें तेज और गर्म होती गई और दोनों एक-दूसरे में समाहित हो गए। मूक रहकर ही अपने जीवन की शुरूआत की। तीसरे के साथ अजब ही बात हुई। वह (पंकज) बिना स्पर्श किए हुए, पत्नी के शरीर और बाजू के बीच में जो जगह खाली था, उसमें सिर रखकर सो गया। उसकी पत्नी, जो सोने का उपक्रम कर रही थी, उसके मुख पर अपना हाथ रख दी, तो उसने हटा दिया। फिर वह अपना हाथ दुबारा रख दी, तो उसने फिर हटा दिया। तो उधर से आवाज आई - नाराज हैं। पंकज बोला - नहीं, तो वो बोली - फिर ऐसा क्यों कर रहे हैं। क्या किसी और को चाहते हैं ? पंकज बोला - नहीं ऐसी बात नहीं है, फिर दोनों कसमे-वादे के साथ जीवन का शुभारम्भ किए।

             तो ऐसा भी होता है। पहल किसी को तो करनी ही पड़ेगी। अगर दोनों तरफ से मीठी बात और मुस्कान के साथ पहल हो, तो जीवन का आनन्द ही कुछ और हो।

             एक गोपीनाथ है। इनकी जुबानी इनकी कहानी भी सुनाता हूँ। ये शादी के पहले अपनी होने वाली पत्नी के हाथों से नाश्ता कर चुके थे। उस समय शादी की कोई चर्चा नहीं थी। जब शादी की बात चली और शादी पक्की हो गई, तो इनका मोबाईल से बात का सिलसिला चलता रहा। करीब एक वर्ष के बाद इनकी शादी हुई। शादी हुई, पत्नी घर आई, तो उन्हें घर में ले जाया गया तथा बाद में सभी लोग घर खाली कर चले गये। उनकी पत्नी जी बिस्तर पर बैठी थीं। वे दरवाजा बंद कर दिए और बिस्तर पर बैठ कर बोले - तअ्..., तो पत्नी जी अपना भौं हिलाते हुए बोली - तअ्... क्या ? फिर दोनों हंस दिए और लाईट आॅफ कर दिया।

                 यह कहानी मनीष गुप्ता की है। इनका परिवार मध्य और उच्च श्रेणी परिवार के बीच वाली श्रेणी में रखा जा सकता है। इनका शादी बड़े धूम-धाम से हुई। घर पर रिसेप्शन की पर्याप्त व्यवस्था थी। इनके कमरे को बखुबी सजाया गया था। इन्हें पूर्ण सुविधा प्रदान की गई थी। मनीष बताता है कि जब वह कमरे में गया, तो वो पलंग यानी जिस पर बिस्तर लगाया हुआ था, उस पर बैठी हुई थी। हम भी बगल में बैठ गये। और दोनों हाथ से उनके घूंघट को थोड़ा ऊपर करते हुए, उनके हाथ कि अंगुली को पकड़ा। अपने पाॅकेट से एक डिबिया निकाल कर, उसमें से अँगूठी निकाल कर उन्हें पहनाते हुए हमने कहा - यह तुच्छ भेंट मेरी तरफ से, तो उन्होंने भी मुस्काते हुए कहा - हम भी आपके लिए कुछ लाए हैं। हमने कहा - आपका सबकुछ तो मेरे लिए ही है। तो वह बोली - वो तो है, आपका भी सब कुछ मेरा है, तो मैं मुस्कुरा दिया। वह पलंग से उतरने लगी, तो हमने कहा - क्या बात है, कोई परेशानी है क्या तो वह बोली - जी नहीं, बस एक मिनट और वह अपनी साइड बैग ले आई और उसमें से एक डिबिया निकाली। गोड़ लागकर (पैर छूकर) हमारे हाथ में थमा दी। हमने खोला तो देखा, उसमें लाल धागे में दिल के आकार में महावीर जी की आकृति बनी हुई था। हमने कहा - किसने बनवाया। वह बोली - हमने पापा जी से बनवाया। हमने कहा - क्या आप पापाजी से बोलीं कि हमें उन्हें देने के लिए गिफ्ट चाहिए। वह बोली - धत् ! कोई लडकी ऐसा बोल सकती है क्या, हमने कहा - हमें अपने पसन्द का एक लाॅकेट चाहिए। पिताजी बोले जा के फलाने दुकान से ले लेना और हमें वजन और दाम बता देना। हम जाकर ले आई। हमने (पंकज ने) कहा - तो ये बात है। फिर हमने कहा - हम आपके कमरे में आये हैं, आपका क्या इरादा है ? वह बोली - इरादा तो हमारा नेक है, पर कमरा तो आपका ही है। घर आपका है, तो कमरा भी आपका हुआ। मैं बोला - कुछ देर पहले आपने और हमने भी कहा था कि हम दोनों का सबकुछ एक-दूसरे के लिए है। फिर ये बीच में आपका-आपका कहाँ से आ गया। अब ये कमरा, ये घर, इस घर का सुख-दुःख, न मेरा न आपका, बल्कि ये तो हमारा हो गया। वह बोली - आपकी बात सही है। वह फिर पलंग से उतरी, वहीं मिठाई रखी हुई थी, एक क्वार्टर प्लेट में निकाली और ले आई, साथ में एक ग्लास पानी भी। हमने कहा - कैसे खाया जाए और एक मिठाई उठाकर उन्हें खिलाने लगा, तो मना कर दी और बोली - पहले आप और अपने हाथ से मिठाई उठाकर हमारे मुख के पास ले आई। हमने उसमें से आधा काट लिया, फिर वह खुद आधा खा गई। हमने भी अपने हाथ से उसे खिलाना चाहा, तो वह मेरे हाथ को पकड़कर मेरे मुँह के पास ले आई, इशारे से ही हमें खाने के लिए कहा, तो मैं फिर आधा मिठाई काटा, वह मेरे हाथ के द्वारा ही आधा मिठाई अपने मुख में ले ली। हमने दो घूंट पानी पिया, वह भी मेरे बाद उसी ग्लास से पानी पी। फिर हमने मेन लाईट बंद किया। वह दरवाजे की तरफ देख रही थी। हमने देखा दरवाजा सटा हुआ था, पर लाॅक नहीं था, हमने उसे लाॅक किया। हमने कहा - आपने ये जो बजरंगबली वाला मंगलसूत्र हमें दिया है, इसका क्या करें। वह बोली - गले में डाल लिजिए। हमने कहा - वहाँ हमने आपको मंगलसूत्र पहनाया था, यहाँ आप पहना दीजिए और वह हमें अपने हाथों से उस लाॅकेट को मेरे गले मे पहनाने लगी, तो हमने कहा - बजरंगबली तो ब्रह्मचारी थे, हमें भी ब्रह्मचारी रहना पड़ेगा। वह हंस दी। फिर हम दोनों एक-दूसरे का एक हाथ पकड़े हुए बात को आगे बढ़ाते हुए बिस्तर पर लेट गए। फिर पता नहीं चला, हम कब और कैसे एक-दूसरे में उतर गए। हमें यानी मुझे कब नींद आ गई, पता भी नहीं चला। मेरी नींद 4ः45 में खुली, जब वह हमें जगाई। मैंने देखा - वह स्नान आदि करके हमारे सामने खड़ी थी। हम जब उठकर जाने लगे, तो वह मेरा चरण स्पर्श करने लगी। हमने कहा - ये क्या कर रही हो ? ये सब पुरानी बातें हैं, हम दोनों बराबर के हिस्सेदार हैं। तो वह बोली - धर्म और कर्म इंसान को नहीं भूलना चाहिए। धर्म-कर्म इंसान को सुख और शांति देता है और आनन्दमय जीवन व्यतीत करने में मदद करता है। मैं उसको चुम लिया और घर से बाहर चला गया।

              एक है धुरंधर बाबू। इनका जैसा नाम, वैसा काम। इन्हे मधु सेवन की आदत है। ये बेचारे लत से लाचार हैं। ये शादी में भी दो घूंट लगा कर गए थे। अति तो तब हो गई, जब ये सुहागरात के दिन भी नहीं माने। इन्होंने दोस्तों के साथ पैक मारा और माउथ फ्रेशनर मारकर कमरे में चले गए। जाते ही उन्होंने कमरे का दरवाजा सटाया और लाॅक कर दिया। इनकी पत्नी पलंग पर बैठी हुई थी। वह वहीं बैठी रही और वे (धुरंधर) जाकर उनके बगल में बैठ गए। जब वे उनकी तरफ अपना मुँह करके बैठे, उनका मँुह अपनी तरफ किया और कुछ बोलने के लिए जैसे ही मुँह खोला, वह अपना मुँह घुमा ली। ध् ाुरंधर बाबू बोले - क्या बात है ? शादी से खुश नही हो क्या ? किसी और को चाहती हो क्या, जो मुँह घुमा ली। वो बोली - जी ऐसी बात नहीं है, आपके मुँह से बास आ रहा है। धुरंधर जी बोले - अरे क्या बताएँ, दोस्तों ने जबर्दस्ती पिला दी, तो वो बोली - कम-से-कम आज तो आपको नहीं पीना चाहिए था और वह साइड हो गई। किसी को वचन दे चुकी हो क्या और बहाना बना रही हो - धुरंधर ने कहा। वह बोली - जी ऐसी बात नहीं है, आप जैसा चाहेंगे, वैसा करूँगी, पर आपको एक वचन देना पड़ेगा। धुरंधर बाबू बोले - तुम्हें भी एक कसम खाना पड़ेगा। तुम मेरा कसम खाओ कि तुम्हारा किसी के साथ कोई चक्कर नहीं था। वह बोली - मैं आपकी कसम कैसे खा सकती हूँ। मै अपनी कसम खा कर कहती हूँ कि मैंने कभी ऐसा-वैसा नहीं किया। ध् ाुरंधर बाबू उठ कर चल दिए और बोलने लगे - ठीक है, तो मैं जाता हूँ, अगर तुम कसम नही खा सकती। तो उसने उनका हाथ पकड़ लिया और बोली - ठीक है। अगर आप इसी से खुश हैं, तो आपकी कसम और उनका आँख छलक गया और बोली - अगर आप पीना नहीं छोडे़ंगे, तो मैं भी आपके साथ पिऊँगी। धुरंधर का नशा ही टूट गया। धुरंधर बोला - मैं कोशिश करूँगा कि नशा छोड़ दूँ। इस प्रकार ये महानुभाव अपने जीवन की शुरूआत किये।

              एक संतोष बाबू हैं। इनका सुहागरात फिल्म से भी एक कदम आगे निकल गया। ये बताते हैं कि जब वे कमरे में अपने भाभी के आदेश पर गए। घर का कमरा पूर्ण रूप से सजा हुआ था। वह पलंग पर बैठी हुई थी। हमने कमरा का दरवाजा ओंठगाया और लाॅक कर दिया और पलंग पर बैठ गया। वह उठी और थाल ले आई, जो पहले से सजाया हुआ था। उसमें दीपक जला दिया, मेरी आरती की, तिलक लगाई, फूल छींटी, फिर मिठाई खिलाई, मुझे गजब तरह का अनुभव हो रहा था। मैंने कुछ रूपये थाल में रख दिया। वह मेरा चरण स्पर्श कर अपना हाथ अपने सिर पर फेरी, तो हमने कहा - हमें मिठाई खिला दी, अपने कुछ नहीं खाओगी। वह जो मिठाई मैं खाया था, उसी को खा गई। मैने पूछा - पानी है क्या, तो वह पानी लायी। फिर वहीं पर दूध रखा हुआ था, दूध लायी तो हमने कहा रहने दो। वह बोली - थोड़ा ले लिजिए। फिर मैं आधा से कुछ ज्यादा दूध पीते हुए उसे पिला दिया। मुँह साफ किया। फिर अपने पाॅकेट से एक मंगलसूत्र निकालकर उसे दिया और मैंने कहा - मेरी तरफ से आपके लिए। लाइट पहले से ही नहीं थी। मोमबत्ती जल रही थी, जो तब समाप्त होने वाली ही थी। वह बोली - अपने हाथों से पहना दीजिए। मैं जैसे ही पहनाने लगा यानी पहना दिया, वैसे ही दीपक बुझ गया और हमारे जीवन का दीपक जल गया। क्या समझा ! हमलोग मुस्कुरा दिये।
         
                अब कहानियों का दौर यहीं समाप्त करते हैं और मुख्य मुद्दे पर आते हैं। कुछ लोग सुहागरात को रक्त का धब्बा ढूँढते हैं, तो कोई दर्द-पीड़ा का अनुभव करना या करना चाहता है। ऐसा नहीं होने पर एक-दूसरे पर शक करते हैं या दूसरे शब्दों में एक-दूसरे से शिकवा-शिकायत रहता है। पर आज के समय में ऐसा सम्भव नहीं है। पहले की अपेक्षा अब ज्यादातर शादियाँ लड़का-लड़की के पूर्ण यौवन होने के पश्चात् ही होती हैं, दोनों की उम्र में भी कम ही अन्तर होता है। अब लड़का-लड़की दोनों ही शारीरिक परिश्रम करते हैं।

               यहाँ हम उस वर्ग की चर्चा तो छोड़ ही दिए, जो उच्च वर्ग अथवा हाईप्रोफाईल कहलाता है। यह ऐसा वर्ग है, जो मध्यम वर्ग से निकलकर उच्च वर्ग में सम्मिलित हो रहा है। इस वर्ग में शादी होने के बाद नयी जोड़ी उसी दिन पहले से निश्चित किसी हिल स्टेशन, टूरिस्ट प्लेस या धर्म-स्थल पर साथ-साथ चले जाते हैं। इस प्रकार साथ सफर करते हुए ये अपने जीवन की शुरूआत करते हैं, जहाँ घर और समाज की बंदिश नहीं होती। दो अंजान लोग सफर में ही मिल जाते हैं, एक-दूसरे के हो जाते हैं। बस, विधिवत् पहले इन्हें मिला दिया जाता है और फिर साथ उठते-बैठते, खाते-पीते हुए ये अपने सफर में एक-दूसरे के हो जाते हैं।

                यहाँ हम सुहागरात के दिन ध्यान देने वाली बातें, जिस पर गौर करना जरूरी है, उसकी चर्चा करेंगे। हमें उस दिन क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए ? पहले हम हाईप्रोफाइल लोगों की चर्चा करेंगे, क्योंकि इनके साथ भी बहुत सी घटनाएँ देखने में आयी हैं। हाईप्रोफाइल में एक ऐसा वर्ग भी है, जिसके पास संसाधन की कमी है। उन्हे टूर पर जाने से पहले और टूर पर जाने के बाद निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए  :-

* जगह का चुनाव करते समय शान्तिप्रिय क्षेत्र का चुनाव करना चाहिए, जहाँ का वातावरण ज्यादा अशान्त न हो, जहाँ दंगा-गदर कम होता हो।

* हो सके तो वहाँ पहले से ही होटल/कमरा बुक करा लें।

* अनावश्यक भार (वजन) न ढोयें।

* अपनी रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तु को अपने साथ अवश्य ले लें।

* जहाँ जा रहे हैं, वहाँ का विवरण अपने परिवार वालों को दे दें।

* ज्यादा गहना और जेवरात अपने साथ न ले जाएँ।

* उचित मात्रा में मुद्रा या कैश कार्ड अपने साथ रखें।

* सफर सावधानीपूर्वक तय करें।

* लड़कियों को कुछ विशेष आईटम, जो हर जगह उपलब्ध नहीं हो सकती, उसे अपने साथ रख लेना चाहिए, जिससे उन्हें बाद में शर्मिंदा नहीं होना पड़े।

* हो सके तो मिलाप का साधन अपने साथ रखना चाहिए।

पहुँचने के बाद ध्यान देने वाली बात : -

* आप किस होटल, रेस्तरां, हो सके तो किस कमरे में रूके हैं, इसकी सूचना घर वालों को दे देना चाहिए।

* आप कब तक रूकेंगे और सही से आप पहुँच गए, यह भी बता देना चाहिए।

* आप जिस कमरे में रूके हैं, वहाँ कोई गुप्त कैमरा और रिकार्डर तो नहीं है, इसकी जाँच आपको कर लेनी चाहिए, नहीं तो बाद में आपको परेशानी उठानी  पड़ सकती है।

* आप जहाँ रह रहे हैं, वहाँ मोबाईल नेटवर्क काम कर रहा है या नहीं।

* सोते वक्त अपना दरवाजा ठीक से बन्द करें।

* नशा (व्यसन) का सेवन न करें।

* किसी प्रकार की परेशानी होने पर वहाँ जो सहायता केन्द्र है, उसे जल्द-से-जल्द सूचित करें।

* अनावश्यक लफड़े से बचें और लफड़ेबाजों से दूर रहें।

* शाॅपिंग करते समय डेªसिंग रूम, जिसमें कपड़े की फिटिंग जाँच करते हैं, उसे सोच-समझकर इस्तेमाल करें। हो सकता है, उसमें गुप्त कैमरा लगा हो, ऐसा कई जगह पाया गया है।

Note :-  कुछ डिजीटल कैमरे हैं, जो नेटवर्क को बाधित करते हैं। इस सिद्धान्त पर आप डेªसिंग रूम या अपना कमरा इस्तेमाल करने के पहले, वहाँ से बाहर आकर काॅल करके देखें। अगर बाहर काॅल हो रहा है और ड्रेसिंग रूम या कमरे के अंदर से काॅल नहीं हो रहा है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए।

* अपने मोबाईल में अपने परिचितों के नम्बर संचित (Save) रखना चाहिए।

* हो सके तो दो-चार नम्बर डाॅयल करके भी रखना चाहिए।

* कहीं आते-जाते समय का ध्यान रखन चाहिए।

अब हम आम लोगों की बात करते हैं। हमें उस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

पहले क्या नहीं करना चाहिए:-

* किसी प्रकार का व्यसन नहीं करना चाहिए, जैसे - अल्कोहल, सिगरेट, भांग आदि।

* एक-दूसरे पर शक नहीं करना चाहिए।

* अनावश्यक कसम नहीं खाना चाहिए और न खिलाना चाहिए।

* अगर आप दोनों को जीवन में खुश रहना है, तो अपने दूसरे प्रेम सम्बन्धों की चर्चा नहीं करनी चाहिए और उसे भूल जाना चाहिए। लड़कियों को तो कभी सपने में भी उसे ख्याल नहीं करना चाहिए, न ही कबूल करना चाहिए, क्योंकि ज्यादातर लड़के (मर्द) उस रिश्ते को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऽ कभी भी एक-दूसरे के पुराने रिश्ते की खोजबीन न करें। इससे किसी को कुछ नहीं मिलने वाला, सिर्फ नफरत को छोड़कर।

* किसी प्रकार की जिद न करे।

* कभी भी एक-दूसरे के साथ जबर्दस्ती नहीं करना चाहिए।

* किसी गैर (दूसरे) स्त्री/पुरूष से एक-दूसरे का तुलना न करें।

* अपनी इच्छा एक-दूसरे पर न लादें।

* ज्यादा उत्तेजित न हों या बिल्कुल शिथिल भी न रहें।

* आपका जीवन साथी कमजोर पड़ रहा है, यह कभी न झलकने दें।

    पहले क्या करना चाहिए:-

* अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार हो सके तो एक-दूसरे के लिए उपहार रखें। उपहार को कीमत में न तौलें।

* एक-दूसरे के लिए आदर-सूचक शब्दों का प्रयोग करें।

* पहल दोनों तरफ से हो।

* शयनकक्ष में हर वस्तु का उचित रख-रखाव हो और उस दिन की जरूरत के अनुसार वस्तु उसमें उपलब्ध हो। कमरे में ज्यादा भीड़-भाड़ न हो, हवा और प्रकाश का उचित प्रबन्ध हो। कमरे का माहौल खुशनुमा हो।

ऐसे ये काम घर वालों का है, जिनमें प्रमुख रूप से - भाभी, जीजा, जेठानी या वो रिश्तेदार, जिनसे इस प्रकार की बातें खुलकर की जाती हैं।

* एक-दूसरे पर विश्वास करें।

* एक-दूसरे की भावना को समझें।

* एक-दूसरे को प्रोत्साहित करना चाहिए।

* एक-दूसरे की खूबी/अच्छाइयाँ गिनायें।

* एक-दूसरे से सन्तुष्ट रहें।

* एक-दूसरे की सन्तुष्टि का ध्यान रखें।

अन्त में, मैं यही कहना चाहूँगा कि अफवाहों पर न जाएँ। जमीनी हकीकत को पहचानें और अपने जीवन साथी के साथ खुश रहें।


                                                                        *******








शनिवार, 18 जुलाई 2015

* अजब तुलना गजब कहानी ! राजू भैया-भाभी के जुबानी !! *

                                                 अजब तुलना गजब कहानी! 
                                      राजू भैया-भाभी के जुबानी!!

                   मैं और मेरा दोस्त राजू राज, दोनों ही लगभग हम विचार हैं और होने वाली घटनाओं को एक-दूसरे के साथ खुले दिल से साझा करते हैं। जीवन का एक पहलू, जिसे हम दोनों ने जिया, वही आपसे आगे साझा करूँगा।

                   राजू राज थोड़ा ज्यादा ही खुले विचार का है। औरतों और लड़कियों यानी स्त्रीलिंग से सम्बन्धित घटनाएँ, उनके अन्तर्मन में होने वाली हलचल, उनके विचार, यहाँ तक कि शारीरिक परिवर्तन से होने वाले विचारों को जानने के लिए वह उत्सुक रहता है। इसके लिए वह हर समय उस प्रकार की पुस्तक पढ़ता है, जिसमें विचारों की अभिव्यक्ति हो। साथ ही, जिस प्रकार के विचार अभिव्यक्त किये गये हैं, उसे स्वयं या अन्य व्यक्ति से साक्षा कर सत्य के तराजू पर तुलना करने की कोशिश करता है। उसी बात को आपके साथ साक्षा करने की कोशिश करूँगा।

                ऐसा नहीं कि वह कोई बड़ा विद्वान और ज्यादा पढ़ा-लिखा है, पर उसके पास आम आदमी से सामान्य जानकारियाँ, जो सभी को पता है, थोड़ी ज्यादा है। जीवन में होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक है। वह हाजिर जवाब भी है। हर बात पर गहराई से सोच-विचार करता है। मैं उसी के भाव-विचार को दूसरे के सामने रखते रहता हूँ। उसी के ज्ञान के कारण मैं कभी-कभी अनाड़ी और अज्ञानी कहलाते से बच जाता हूँ।

                राजू राज भारतीय सेना में जवान है। आज उसकी सेवा की अवधि सात वर्ष से ज्यादा हो गयी है। वह बताता है कि वह पैदल सेना में है।

               वह जब भी अवकाश पर आता है, तो हम सभी साथी उससे उसके हाल-चाल के साथ उसकी मनोभावना जानना चाहते हैं। इसकी एक वजह है, उसकी तुलनात्मक बातें और बात को व्यक्त करने का तरीका ही नायाब रहता है।

                एक बार की बात है। हम दोनों अपने गाँव से दूर सड़क के एक तरफ से दूसरी ओर पानी निकलने के लिये जो सायफन बना रहता है, उसी पर बैठे हुए थे। गपशप हो रही थी। इतने में हमलोगों से थोड़े बड़े हमारे पुराने साथी आ गये और हमारी चर्चा में शामिल होना चाहे। वे बोले - अरे यार राजू, तुम दोनों क्या बात कर रहे हो, जरा हमें भी तो बताओ। राजू तपाक से बोला - पूछो। यहाँ मैं आपको बता दूँ कि जो भाई साहब वहाँ आये थे, उनकी शादी उसी वर्ष हुई थी, जिस वर्ष राजू सेना में कार्यरत हुआ था। पर शायद उन दोनों की मुलाकात उस समय से अभी तक ज्यादा नहीं हुई थी। भाई साहब बोले - अरे यार पूछना क्या है। बताओ मजे में तो हो, सरकारी नौकरी हो गई, वो भी केन्द्र सरकार की, अभी तक कुछ खर्चा-पानी भी नहीं किया ।

               राजू बोला - यार, अब क्या बताऊँ, तुम्हीं से पूछता हूँ , दिल से सही जबाव देना, झूठ मत बोलना। ऐसे मैं तुमको मिठाई तो खिला ही दूँगा। पर यह बताओ, तुम भी तो दाम्पत्य जीवन का आनन्द ले रहे हो। मैं भी आज कहूँ कि जब तुम्हारी शादी के इतने वर्ष हो गये, बच्चा भी हो गया, खुशियाँ दुगुनी हो गई, मिठाई खिलाओ, तो तुम क्या कहोगे। जनाब हँस पड़े और कहा कि अरे यार, शादी में तो मैं मिठाई बाँटा ही था। शादी तो ऐसा लड्डू है, जो खाये वो पछताये, जो न खाये वो भी पछताये और खाये बगैर रहा न जाय। अब बच्चा हो गया, खर्च भी बढ़ गया। राजू बोला - बस-बस यही बात तो हमारे साथ भी है। भाभी अपना सबकुछ छोड़ कर आई और पछता रहे हो तुम। अब तुम ही बताओ, क्या वही उमंग आज भी है और मैं तो ये गाँव, ये साईफन की बैठकी, तुम सबको छोड़ कर गया हूँ। मैं जब प्रथम अवकाश पर आया था, तो रामायण गवाया था, माँ पूरे गाँव में मिठाई बाँटी थी। सेवा पर जाने के पहले कितना खुश था। सभी से चहक-चहक कर मिलता था। दूसरे साथी ने बात को काटा, तू तो आज भी चहकता है। राजू बोला - ये तो मेरा स्वभाव है और मुस्कुरा दिया। राजू ने पुनः कहा - खैर, देख नौकरी ऐसी है, जिसे अपने स्तर पर सभी पाना चाहते हैं। शादी वाली जोलोकोक्ति तुम बोले वही हमारे साथ भी है। जा पाया वो भी रोया, जो नहीं पाया वो तो रो ही रहा है, पर पाना सभी चाहते हैं। सभी इसे पाने के लिए प्रयासरत हैं। दूसरा साथी जिससे राजू की बात हो रही थी, बोला - हाँ-हाँ ! जिसको सरकारी सेवा प्राप्त हो जाता है, ऐसे ही बोलता है। उसका काम सिर्फ दूसरे को भड़काना रह जाता है। इस समय बेरोजगारी में ढूँढने से शायद ईश्वर मिल जाये, पर योग्य नौकरी (रोजगार) मिलनी मुश्किल हो गई है। राजू मुस्काया और बोला ऐसी बात नहीं है। ऐसी उपमा न दो, ईश्वर की तुलना नौकरी से न करो। तुमको तो पत्नी के रूप साक्षात् देवी मिल गई है, जो तुम्हारी मनोभावना को समक्षते हुए तुम्हारी सुख-सुविधा क्या ध्यान रखती है। इतनी सुन्दर और सुशील भाभी मिली। नौकरी के लिये हमें सबको छोड़ना पड़ा और वो सब कुछ छोड़कर तुम्हारे पास आ गई और...। दूसरा साथी बात को काटते हुए - बस-बस अब रहने भी दो, तुम्हारी तर्क के आगे हम क्या हैं ! हम सभी जोर से हंस पड़े और बात जहाँ से आई, वहीं को गई। हमारे साथी बोले - घर पर आओ, भाभी के हाथ का बनाया हुआ चाय पिलवाता हूँ। राजू बोला - सिर्फ चाय पिलवाओगे या... और कुछ। दूसरा साथी बोला - आओ तो सही और हम सभी हँसते हुए एक-दूसरे से विदा हुए।

                मै मध्याह्न का भोजन कर घर पर ही था। पलंग पर लम्बा होकर समाचार-पत्र उलट-पलट कर रहा था। बगल में मोबाईल पर कबीर और रहीम का दोहा बज रहा था। राजू आवाज मारते हुए मेरे पास आया और बोला क्या बात है ? जनाब कबीर वाणी सुन रहे हैं। पुनः बोला - सुन रहे हो या सुना रहे हो। मैंने बोला - तुम जो समझो। जिसके दिमाग और मन में जो चल रहा होता है, वह वैसा ही सोचता है। यहाँ तो सोचने और बोलने कि आजादी है और तुम तो...। राजू बात काटते हुए बोला - बस-बस हमें अभी इस बहस में नहीं पड़ना है। हम जानते हैं, तुम अच्छा बहस करते हो। मैं बोला ठीक है, धन्यवाद, कोई तो हमें अच्छा बहस करने वाला कहा, बैठो। राजू बोला - हम यहाँ बैठने नहीं आये हैं। चलो, तुम्हारी वो जो बगल वाली मौसी हैं, उनके यहाँ चलना है। मैं बोला किसलिए, क्या बात हो गई ? राजू बोला - भूल गया उस दिन चाय पे बुलाया था, नहीं जाऊँगा, तो बुरा मानेगा। मेरे दिमाग में एक बात चल रही है। उसका हल या कहो तुलना करने का कोशिस करूँगा। इस विषय पर बहुत दिन से सोच रहा हूँ। बस तुम्हारी सहमति की मुहर की जरूरत है। मै बोला - यह कौन सा चाय पीने का समय है। सुना है - फौजी आदमी सोचते कम हैं। राजू बोला - क्यूँ ? मैंने कहा - सुना हूँ कि पीटी-परेड से फौजी का दिमाग घुटने में आ जाता है और घुटने से सोचा नहीं जा सकता। लगता है आप मुझसे बहुत सारी बातें छुपा रहे हो। जैसे ही मैं उसको आप बोला, वह समझ गया कि मैं नाराज हो रहा हूँ, क्योंकि मै उसे ज्यादातर, जब कोई नहीं रहता है, तो तू से ही सम्बोधन करता हूँ तथा धीरे से चुटकाते रहता हूँ।

              वह मेरा मन भांपते ही अपने दोनों बाजू से पकड़कर मुझे हिलाने लगा और बोला ऐसी बात नहीं है। जानते हो, हम फौजी जवान तीन बजे भी चाय पीते हैं। यहाँ तो चाय एक बहाना है, उनका दिल भी रखना है और अन्दर में जो बात चल रही है, उसके बारे में भी कुछ जानना है। हम दोनों चल दिये। मैं उसे रास्ते में टोका, कौन सी बात है ? वह रूक गया। क्योंकि जिनके घर हम जा रहे थे, उनका घर पास में ही था। आपको यहाँ बता दूँ कि ये हमारी अपनी मौसी नहीं थी, बल्कि बहुत दूर की थी। हम जब उन्हें मौसी कहते थे, तो वह बहुत खुश होती थीं। राजू बोला - जानते हो, तो मैं बोला - जनाओगे तब तो जानूँंगा। राजू बात को आगे बढ़ाया, बोला - एक लड़की है, उसकी शादी होने वाली है। वह हमसे पूछी कि हमें ये बताइये कि हमें कैसे रहना चाहिये, जो हमें सभी प्यार, स्नेह और इज्जत दें। पहले तो मैंने उसे घुमाने की कोशिश की। पर बार-बार वह यही बात दोहराती रहती है, जो मैंने उससे कहा - ठीक है, शादी ठीक होने दो, फिर मैं बता दूँगा। उसी दिन से मेरे मन-मस्तिष्क में मन्थन चल रहा है। वो लडकी कौन हो सकती है, ये तो आप जान ही गए होंगे। मैं सर हिलाते हुए बोला - हूँ और हम लोग आगे बढ़ गए।

                  कुछ समय पश्चात् हम दोनों मौसी के दरवाजे पर थे। मैं दरवाजा खटखटाते हुआ आवाज दिया - मौसी ! कोई है क्या ! मौसी दरवाजा खोली। हम दोनों ने उन्हें प्रणाम किया। वे हमें खुश रहने का आर्शीवाद देते हुए बोलीं - क्या बात है, ज्यादा व्यस्त रह रहे हो का और ये छुट्टी पर आ के भी ड्यूटी पर है या दिन भर सोता रहता है। हमने एक साथ बोला, ऐसी कोई बात नहीं है। हमने कहा बहादुर नहीं है का। मौसी बोली - है न, टीवी देख रहा है। तब तक हमारे साथी घर से बाहर आ चुके थे। आपको बताता चलूँ कि हमारे साथी का नाम बहादुर नहीं है। बल्कि मेरे मुख से निकलने वाला ऐसा शब्द है, जो मैं लगभग अपने से बराबर या अपने से उम्र में छोटे के लिये इस्तेमाल करता हूँ। हमने आंगन में ही बैठना चाहा, तो मौसी और साथी दोनों ने ही घर में बैठने के लिये कहा। हम घर के तरफ चल दिये। मौसी बोली - आंगन में बैठेंगे। ज्यादा जल्दी है क्या? घर में बैठो, बातचीत करो। हमको मालूम है, रोज-रोज तो आवोगे नहीं। आंगन में मेरे पास कोई-न-कोई आता रहेगा। राजू बोला - आप आदेश तो कीजिए, हम प्रतिदिन आ जायेंगे। हम सभी मुस्कुरा दिये। हम दोनों के बात करने का यही तरीका है। जो हमें समझता है, हमारी बातों से खुश रहता है। कोई-कोई तो हमारी बातों से झेंप भी जाते हैं।

                  हमने जैसे ही कमरे के दरवाजे के अंदर पैर रखा, भाभी जी जो अब तक बैठी थीं, खड़ी हो गई। हमने उनका अभिवादन किया। उन्होंने उसका जवाब भी दिया। हाथ से स्थान दिखाते हुए हमें बैठने के लिये कहा। मैं अपना स्थान ग्रहण करते हुए चुटकी लिया, क्या बात है ! मेरे प्रणाम का जबाव नहीं दिया। किसी को नमस्ते के बदले नमस्ते मिला और मुझे कुछ भी नहीं। ये कहीं सरकारी सेवा का कमाल तो नहीं। मैं इतना बोला था कि वो मुस्कुराती हुई बाहर चली गई। मौसी मिठाई और पानी लेकर चली आई। हमने कहा - इसकी क्या जरूरत है, तो मौसी बोली - इस दुनिया किस चीज की जरूरत है। मैं बोला - आप जैसी मौसी की। मौसी मुस्कुरा दी। इतने में भाभी जी आ गई, उनके हाथ में चाय की प्याली थी। उन्होंने हम सभी को चाय दिया। मैं चाय लेते हुए बोला - आप मेरी बात का जवाब नहीं दी। मौसी बोली - बबुआ ई तोहरो से हाजिर जवाबी बिया। हमने कहा - आखिर ये राज्य की राजधानी जिला पटना की रहने वाली हैं

            और धीरे से, मौसी आप भी तो...। मौसी बोली - जोर से बोल, मैं भी तो वहीं की रहने वाली हूँ, किसी से कम थोड़े ही हूँ। इतने में कोई बाहर से आवाज मार दिया और मौसी चली गई। बच गए हम राजू, भाभी, भाई जान और उनका बच्चा हर्ष प्रताप।

            मौसी के जाने के बाद कमरा बिल्कुल शांत हो गया। सभी चाय की चुस्की ले रहे थे, साथ में एक-दूसरे का चेहरा निहार रहे थे। इस शांति को सिर्फ चाय का घूंट और दीवार घड़ी के चलने की आवाज ही भंग कर रही थी। इस शांति को तोड़ते हुए मैंने बात को आगे बढ़ाना चाहा। मैं बोला - हाँ जी ! मुख तो खोलिये, पता चले इतने सुंदर सजीले दुकान के अन्दर कुछ हमारे काम का सामान है भी या खाली है। भाभी बोली - दुकान है, तो सामान भी होगा। दुकान में तो सभी काम के ही सामान होते हैं। किसे क्या चाहिये दुकान से, ये तो उसके ऊपर है। आपलोग न बनिया बनिये, न ग्राहक, क्योंकि मैं कोई दुकान नहीं हूँ। दुकान में तो वस्तु की क्रय-विक्रय होती है। मैं बोला - बस-बस अब रहने दीजिये, अब बताईये कि हमारे अभिवादन का क्या हुआ। वह बोली - सुनिये जी आप लोग हमारे सामने छोटे तो हैं नहीं। इन्होंने नमस्ते कहा, तो मैं इन्हें नमस्ते कह दी। आप हाथ जोड़ के प्रणाम बोले, तो आपके लिए हाथ जोड़ दी और आशीर्वाद तो दिल से दिया जाता है। आप तो हाथ जोड़कर दरवाजे पर ऐसे खड़ा हो गये, जैसे कोई नेता जी वोट मांग रहे हों। हमने कहा - वोट नहीं आपका प्यार भरा आशीष चाहिए। हम कोई नेता जी थोड़े हैं। भाभी बोली - हमारा प्यार भरा आशीष आपके साथ है, पर आप नेता जी से कम थोड़े ही हैं। जैसे नेता लोग बहुत दिन के बाद या अपने मौसम पर ही नजर आते हैं, उसी प्रकार आप भी नजर आते हैं। हम मुस्कुरा दिए। फिर वो राजू के तरफ मुखातिब हुई और बोलीं - आप गुमशुम क्यूँ हैं ? हमने सुना है, फौजी आदमी बहुत बोलते हैं। और आप हैं कि बिल्कुल गुमशुम हैं। मैं बोला - जानती हैं। वो बोली - जनाईयेगा, तब तो जानूँगी। सभी हंस दिये। मैं बोला - इसकी आदत है, लोगों को झूठा साबित करना। फौजी बहुत बोलते हैं, इस बात को झूठा साबित करना चाह रहा है। अरे यार, एक तुम्हारे न बोलने से लोगों की धारणा थोड़े ही बदल जायेगी, औसत देखा जाता है। पता है ये कब बोलेंगे, जब दो-चार फौजी इकट्ठा हो जायेंगे। फिर ये क्या बात कर रहे हैं, पास वाला आधा भी समझ नहीं पाता। ये अपने में ही मशगूल हो जाते हैं। एक कहावत है - ‘खग जाने खगही की भाषा’, जो इन पर लागू होती है। राजू बोला - ऐसी बात नहीं है। हम दोनों ने कहा - फिर कैसी बात है ? राजू बोलने लगा - जितना हम लोगों की चिन्ता करते हैं, क्या कोई हमारा इतनी चिन्ता करता है। हमें तो लोग भूल ही जाते हैं। हमें उन्हें याद दिलाना पड़ता है। एक भोजपुरी में कहावत है, जिसे मेरी माँ कहती है - ‘जो पूत परदेशी भईलन, देवता-पितर सब से गइलन '। 
  
                           भाभी जी राजू से बोलीं - अच्छा ये बताईये ! आपको जब जाॅब मिला होगा, आप बहुत खुश हुए होंगे। हमें आप लोगों का पोशाक और आप लोग जहाँ रहते हैं, वो क्षेत्र देखने में बहुत अच्छा लगता है। आप लोगों का कदम से कदम मिलाकर चलना मन को लुभाता है। आपको जाॅब पर गये हुए इतना दिन हो गया, आपको कैसा लग रहा है ? राजू बोला - क्या बतायें ? भाभी जी बोलीं - यही जो हमने पूछा, सुना है आप इनफेंटरी में हैं। आप क्या करते हैं ? कुछ तो बोलिये, चुप क्यों हैं ? नहीं बोल पा रहे हैं, तो हमें सिर्फ ये तो बता दीजिये कि आपकी दिनचर्चा क्या है ? राजू मुस्कुरा कर बोला - ठीक है। हम तो सब बता देंगे, पहले आप बताइए कि...। भाभी बोली - पूछिए, शरमाइए नहीं। राजू बोला - अच्छा ये बताइए, जब आपकी शादी तय हुई, तो क्या आप खुश हुई थीं ? भाभी - हाँ, सभी होते हैं, कोई ज्यादा, कोई कम, कोई दिखाता है, कोई शर्माता है। राजू - आपके अन्दर किसी प्रकार का रोमांच या सोच उत्पन्न हुई होगी। भाभी - हाँ (मुस्कुराती हुई), अब ये न पूछिएगा कि शादी के बाद क्या हुआ। जो होता है, सभी जानते हैं। उसका परिणाम आपके सामने खेल रहा है। हम सभी मुस्कुरा दिये। राजू बोला - ऐसी बात नहीं, हम जो पूछना चाहते हैं, कुछ और है। अगर आपकी इजाजत हो तो...। भाभी बोलीं - पूछिए। राजू - नहीं, पहले आप यह बताइये कि आप सही-सही और बिना संकोच के विस्तार से बतायेंगी। भाभी सोच में पड़ गई। फिर बोली - ठीक है, बोलिये। राजू - आप हमको ये बताइए कि जब आपकी शादी तय हो गयी, तो उसके बाद क्या सोचती थीं। लोग भी आपको सुझाव देते होंगे, आप पूछती भी होंगी। लोगों की प्रतिक्रिया क्या थी ? अभी आप शादी-शुदा जिन्दगी का सुखद आनन्द ले रही हैं। हमारे समझ से आप खुश भी हैं। भाभी बोलीं - जी। राजू पुनः पूछने लगा - आप हमें यह बताइए कि एक लड़की शादी के बाद किसी की अद्र्धांगिनी, बहू, भाभी हो जाती है, उसे सभी रिश्ते निभाने पड़ते है। उससे सभी को अनेक अपेक्षाएँ होती हैं। वह जहाँ जाती है, वहाँ की स्थिति-परिस्थिति सभी से अन्जान होती है। उसे वहाँ किस प्रकार रहना चाहिए, मैं आपसे जानना चाहता हूँ। आप अपने अनुभव को हम लोगों के बीच व्यक्त करने का कष्ट कीजिए। भाभी बोलीं - क्या बात है ? आप इतने मार्मिक और रोमांचित करने वाली बात पूछ रहे हैं। ये तो कोई लड़की ही पूछ सकती है, जो उत्सुक और जागरूक हो, जो अपने दाम्पत्य जीवन में अपनी तरफ से किसी प्रकार की चूक नहीं करना चाहती हो। राजू बोला - ऐसा ही मानिए। भाभी बोलीं - तो चाय पर इतनी लम्बी वात्र्तालाप कैसे चलेगी ? आपलोगों के लिये मैं कुछ बनाती हूँ। राजू बोला - फिर हमें बतायेगा कौन ? हमें खिलाइए नहीं, समझाइए। भाभी बोलीं - ठीक है, भूंजा लाऊँ। राजू बोला - चलेगा और भाभी भूंजा लाने चली गई। हमारे भाई साहब बोले - भाई आपलोग बात कीजिये, मैं थोड़ा जानवरों को खाने के लिये चारा डाल देता हूँ और वे चले गये। भाभी जी मिश्रित भूंजा ले आई। हमें भूंजा देते हुए कहा - आप लोग अपने भाईसाहब को कहाँ भेज दिये। हमने कहा - आ रहे हैं।

               हमारी चर्चा पुनः शुरू हुई। भाभी बोलीं - देखिये जी, जब हमारी शादी तय हो गई, तो हमें कुछ अजब तरह का रोमांच का अनुभव हुआ। अमूमन हमारे विचार से सभी लड़का-लड़की अंदर से रोमांचित होते हैं, मैं भी हुई। लड़के शायद ज्यादा अपनी होने वाली दुल्हन के बारे में सोचते होंगे, पर लड़की अपने होने वाले पति के साथ उनके घर-परिवार, वहाँ की स्थिति-परिस्थिति सभी के बारे में सोचती है। हमारी शादी तय होने के सात माह के बाद एक निश्चित दिनाक 23 जून को हुई, जिसे दोनों परिवारों के लोगों ने अपनी सुविधा और धार्मिक मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में रखा। वो सात माह शादी तय होने और शादी होने तक गजब का होता था। ऐसे लड़की का पालन-पोषण हमारा समाज उसी प्रकार करता है जैसे कि उसे दूसरे के घर जाना है। लड़की को मानसिक तौर पर तैयार कर दिया जाता है कि उसके पति का घर ही उसे अपना घर लगने लगता है। हमसे जब कोई चूक हो जाती और जिसके स्तर की होती, सभी यही बोलते कि ससुराल में जाकर यही करोगी। हमारा नाम हंसाओगी का। हमारे खाने-पीने, बोलने, जागने-सोने, यहाँ तक कि कपड़ा पहनने के लिये टोका-टोकी शुरू हो गई, जैसे हमारे घर वाले हमें किसी ‘शो’ के लिये तैयार कर रहे हों और जैसे कम्प्यूटर में प्रोग्राम डाल रहे हों। उनका प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ था। आज मैं घर-परिवार और टोला-मोहल्ला में जो अच्छी-बुरी हूँ, उनके दिये हुए संस्कार और स्नेह के कारण। हम सभी ने एक ठंडी सांस ली और भाभी रूक कर फिर बोली - आप लोगों को एक और बात बताती हूँ, इनका फोटो गया था। राजू बीच में बोला - किनका ? भाभी बोली - आपके भाई जी का और किनका। आज की तरह तो हमारा देखा-देखी नहीं हुआ था। इन्हें देखने हमारे पापा जी आये थे और इनके मामा जी हमें देखने गये थे। पिताजी इनका एक फोटो ले गये थे, जिसे मैं एक बार देखी थी, जो कि पापा जी ने टेबल पर रखा था। हमारी भाभी ने फोटो लाकर हमें दिखाई, तो हमें बहुत अच्छा लगा। वही हमें अपने शरीर को साफ और स्वच्छ रखने के लिये बताई। ऐसे तो सभी लोग सभी कार्य और बात को अन्य माध्यमांे से भी जान जाते हैं, पर समाज में बनाये हुए सभी रिश्तों का अपना ही महत्त्व है।

                    राजू बोला - आपकी बात सही है। सभी रिश्तों का अपना महत्त्व है, पर आधुनिकता और भौतिकता के सामने रिश्तों का महत्त्व कम होता जा रहा है। किसी ने कहा है - भौतिक वस्तु इस्तेमाल के लिए और इन्सानी रिश्ते प्यार के लिये बना है। रिश्ते में दरार आने लगती है, जब लोग भौतिक वस्तु से प्यार और इन्सान को इस्तेमाल करने लगते हैं। हमें बताइये कि शादी के बाद एक लडकी को कैसे रहना चाहिये ?

                    भाभी बोलीं - आपको बता दें कि जिस रात का कपल यानी शादी-शुदा जोड़ी को इंतजार रहता है, जिसे लोग सुहागरात, फस्ट नाईट, हनीमून, दो जिस्म एक जान की रात, पता नहीं और क्या-क्या नाम देते हैं, उसके पहले हमें एक रात यू हीं मिल गया। क्योंकि आपके घर में मान था और उस दिन जो पूजा होनी थी, दूसरे दिन हुई, जिसकी कहानी सहपाठी, सहेली और आपके जैसे देवर सुनना चाहते हैं। राजू बोला - उस रात कि बात को यहीं छोडि़ये। हमें दूसरा बात बताईये। उस रात की बात के लिये हम अलग से समय निकालेंगे। भाभी बोलीं - ठीक है।

                   सुहागरात के पहले जो हमें एक रात मिला था, उस रात हम लगभग एक बजे तक जागती रहीं। कारण था, ग्यारह बजे तक तो हमसे लोग बात करते रहे। जब मैं बिस्तर पर गई, तो नींद नहीं आ रही थी। अन्जान स्थान, अन्जान बिस्तर, ऊपर से मन में अनेकों ख्याल आ रहे थे। ख्यालों में पता नहीं चला, हम कब सो गई। चार बजे सुबह में ही दीदी जी यानी आपकी बहन जी, मेरी ननद जी ने हमें आवाज दिया और दरवाजा खटखटाया। मैं हड़बड़ा कर उठी और दरवाजा खोल दी। वो हमें नित्यक्रिया करने और स्नान के लिये बोलीं। मैं तैयार हुई और पूजा-पाठ की। घर का दूसरा सदस्य जान भी नहीं पाया। इसके लिये आपकी मौसी बहुत खुश हुई। इस समय को लगभग दो सालों तक मैंने ऐसे ही नित्य रखा। मैं दीदी जी की आभारी हूँ, जो मुझे उस दिन जगाई। वही बात हुई, जो अंग्रेजी में कहते हैं - फस्ट इम्प्रेशन इज लास्ट इम्प्रेशन, जो आज तक बरकरार है। राजू बोला - अब आठ बजे सुबह तक सोती हैं। भाभी बोलीं - नहीं जी, अब तो आदत हो गई है, देर से सोना और जल्दी जगना। उस समय नींद भी बहुत आती थी। बड़ी मुश्किल से हमने नींद के साथ समझौता किया। शुरू के समय में ही लोग ध्यान देते हैं और अच्छी-बुरी आदतों को जल्द से जल्द जानना चाहते हैं।

                राजू बोला - मान लीजिये, मैं आपकी बहन की जगह पर हूँ। तो आप हमें क्या सलाह देंगी। देखिये जी, ऐसे आप मेरी बहन तो नहीं, पर बहनोई हो सकते हैं। हमने बोला - बना लीजिये, कुछ दहेज भी बच जायेगा। और हम सभी हंस दिये। राजू हमारा हाथ दबाते हुए बोला - चुप रहो। भाभी बोलीं - जब आप पूछे हैं, तो बता ही देती हूँ। सुनिये, जब कोई लड़की ब्याह के ससुराल आती है, तो वह ज्यादा न बोले, जितना आवश्यक हो, उतना ही बोले। सभी की बात ध्यान से सुने। सभी को आदर देना उसका कत्र्तव्य हो। बहुत से आंगतुक, रिश्ते-नाते वाले कुछ दिन के बाद चले जाते हैं। कोई-कोई खड़ी बोली बोलने वाले और कुछ खड़सू भी होते हैं। उनका अलग से ख्याल रखें। नई दुल्हन के पास घर और पास-पड़ोस के छोटे बच्चे तथा लड़कियाँ ज्यादा समय देती हैं। उनसे अनावश्यक और ज्यादा न बोलें। ये तो आम बात हो गई, पर मुख्य बात है, जो दुल्हन के लिये उस समय ज्यादा मुश्किल होती है। उस समय नींद बहुत आती है। नई दुल्हन को कोशिश करनी चाहिये कि सबसे अन्त में अपने कमरे में जाये या सासूजी बोले तो और घर का काम निपट गया हो तब अपने शयन कक्ष में जाये। प्रभात में जल्द जगने की कोशिश करे। उसे नित्यक्रिया स्नान आदि करते कोई ना देखे। उचित श्रृंगार और पहनावा रखे। मृदुभाषी रहे। ये कुछ दिन का प्रभाव ही उसके सुखद जीवन की दिशा तय करता है। एक बात और आपको बता दूँ कि हम भी अपनी मायके की बहुत बड़ाई करती हूँ। पर, मायके की ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिये। हर बात में मायके को न लायें, न ज्यादा किसी से तुलना करें। नहीं तो मजाक और उपहास का पात्र बनना पड़ेगा।

                    राजू बोला - अच्छा भाभी तो हम चलते हैं। उस रात वाली बात और उसके बारे में जानने लिये मैं अलग से समय निकालूँगा। भाभी बोलीं - वो तो ठीक है, पर जाने की इतनी जल्दी क्यूँ है ? आप तो अपने सर्विस के बारे में कुछ बताये नहीं। पहले आप बताइये, फिर जाने की सोचियेगा।

                    राजू बोला - ठीक है। अगर मैं तुलना करूँ, तो आप हंसियेगा। एक इन्फेन्टरी के जवान का हाल उस ब्याही बहू वाली है, जो ससुराल में नई-नई आती है। भाभी जी हंस दी और बोली मजाक नहीं बनाइये, चुपचाप बताइये। राजू बोला - चुप हो जाऊँगा, तो कैसे बताऊँगा। भाभी बोलीं - ठीक है, ठीक है। मैं अपने शब्द को वापस लेती हूँ, अब बोलिये। राजू बोला - मुख से निकला वाणी, कमान से निकला बाण वापस नहीं होता, अतः इंसान को सोच-समझ कर उचित शब्द ही बोलना चाहिये। ठीक है सुनिये।

                    राजू अब विस्तार से बताने लगा। देखिये भाभी आप को तो हमारे घर की स्थिति-परिस्थति का पता है, जिसके कारण मैं जल्द-से-जल्द सेवा में लगा। ये मैं नहीं कह रहा हूँ कि मैं बहुत योग्यता रखता था। पर लोगों के व्यवहार के कारण मैं जल्द से जल्द नौकरी पाना चाहा और पाया। माँ कहाँ-कहाँ मन्नत भी मान दी। नौकरी लगने का तो खुशी होता ही है, पर उतना नहीं, जितना आपको अपने शादी ठीक होने पर हुआ था। भाभी शरमा कर हंस दी और बोली - बस कीजिये, आगे बोलिये। राजू बोलना शुरू रखा। भर्ती प्रक्रिया पूरा होने के बाद एक निश्चित दिनांक दिया गया। दिए हुए दिनांक पर हम भर्ती केन्द्र पर गये और वहाँ से एक निश्चित दिन 16 अप्रैल को हमें प्रशिक्षण केन्द्र भेज दिया गया। वहाँ पहुँचते ही तहकीकात शुरू हुई, कहाँ से आये हो, इस तरह के अनेक सवाल पूछे गये, जिसे बताना उचित नहीं समझता हूँ। प्रशिक्षण केन्द्र में साथ के जितने भी प्रशिक्षु थे, सभी को निश्चित समूहों में विभक्त कर अलग-अलग कम्पनियों में रख दिया गया। हमारी देख-रेख और हमें फौजी माहौल में ढालने तथा फौजी बनाने के लिये विभिन्न वर्ग के लोग नियुक्त कर दिये गये। हमें वहाँ के सभी लोग कुछ-न-कुछ बताते रहते। कुछ लोग बोलते, नहीं सीखोगे तो यूनिट में बहुत तकलीफ होगी। कोई बोलता, यही तुमको पूरे सर्विस में काम आयेगी। जैसे आपको सभी लोग शादी तय होने के बाद टीका-टिप्पणी करते रहते थे, वही हाल यहाँ भी था, जो सही भी था। यूनिट जाकर हमने देखा, प्रशिक्षण केन्द्र में जो जैसा था, यूनिट में भी वैसा ही है। आप अभी जैसे बहुत सारी नई जानकारियाँ और अनुभव ग्रहण कर लीं है, वैसे ही एक फौजी भी फौज के बारे मे अनुभव के रूप जानकारियाँ ग्रहण कर लेता है। शादी के दिन जिस प्रकार आपको सजा-धजाकर अतिथियों के बीच अग्नि के समक्ष वचनबद्ध किया गया था, उसी प्रकार एक जवान जब अपना प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर लेता है, तो एक निश्चित तिथि को वह सज-धज कर अतिथियों के बीच अपने धर्म के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज और रेजिमेन्ट ध्वज के समक्ष शपथ लेता है। उस दिन वह फौजी संस्था के साथ वर-वधू की तरह कच्चे धागे से बंध जाता है।

                फौजी जवान को शपथ दिलाने के बाद विभिन्न माध्यमों से किसी के नेतृत्व में उसे अपने-अपने यूनिट को भेज दिया जाता है।

               यहाँ वही हालत मेरी हुई, जैसे आपको अपने ससुराल में आने के बाद हुआ। वहाँ पहुँचने के बाद हमें सभी से परिचय कराया गया। यूनिट का क्षेत्र घुमाया गया। रात को सोया, तो थकने के कारण गहरी नींद आई। चार बजे एक श्रीमान् ने जगा दिया और अभिनन्दन के साथ दिनचर्या शुरू हुई, जो रात में ही समाप्त हुआ। यह सिलसिला प्रतिदिन का रहा। हमारे जो सीनियर थे, वह सो जाते, तो हमलोग भी सो जाते या वह बोल देते - जाओ आराम करो, तो हमलोग आराम के लिए चले जाते। दो साल के अंदर यूनिट के अंदर जिसने जैसी छवि बनायी, वह आज भी थोड़ा-सा अंतर के साथ बना हुआ है। अब आप बताइये, है न एक नववधू की जिन्दगी। भाभी बोलीं - बात तो आपकी ठीक है। तुलना भी गजब किये, मान गई। पर एक बात में अंतर है। हमें रात्रि में भी मन या बे-मन से जागना पड़ता है। तो हम सभी हंस दिये और राजू बोल पड़ा - आपकी बात बिल्कुल सही है। ये तो मैं बताया ही नहीं, हमें भी रात्रि में रात्रि प्रहरी (संतरी) के लिये जागना पड़ता है। कभी-कभी लगातार या ज्यादातर एक-दो रोज के बीच ड्यूटी होती है। यहाँ तो आपके मन के बारे में कोई पूछता भी है, पर हमारा मन हो या न हो, हमारे बारे में तो कोई पूछता भी नहीं। अब तो आप मान गई न ! भाभी जी बोली - हाँ जी, आप तो अजब तुलना करके गजब कहानी बना दिए।

                    हम लोग खड़े होते हुए बोले - अच्छा भाभी इजाजत हो, तो हम चलते हैं। रात वाली बात के लिये फिर कभी आयेंगे। सभी मुस्कुरा दिये। राजू बोला - जानती हैं...। भाभी तपाक से बोलीं - जनाइयेगा, तब तो जानूँगी। राजु मुस्काता हुआ बोला - इसी कारण से एक फौजी अपनी परिवार को ज्यादा चाहता है। अगर पत्नी थोड़ी समझदार है, तो उसका बहुत ख्याल रखता है, उसकी तकलीफ को समझता है। अच्छा फिर मिलेंगे, तब तक के लिये इजाजत दीजिए, नमस्ते।
                                                                       

                                                                           



गुरुवार, 16 जुलाई 2015

* प्रेम-प्रलाप *

                                                       


प्रेम, प्रेम, प्रेम... हाय रे शब्द, प्रेम को व्यक्त करने के अनेक तरीके और विभिन्न आयाम हैं।
                  प्रेम, प्यार, इश्क, मोहब्बत, Love  इत्यादि, इन शब्दों को लगभग एक ही अर्थ में लिया जाता है, पर इनकी अभिव्यक्ति के तरीके अलग-अलग हैं। इन शब्दों पर अनेक विद्वानों ने अनेक दोहे, काव्य, महाकाव्य, ग्रंथ लिखे हैं। कबीर की एक साखी है -
                    पोथी पढि़-पढि़ जग मुआ, पण्डित भया न कोय। 
                    ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पण्डित होय।।

                  प्रेम को कोई ईश्वर का रूप मानता है, कोई इसे समुद्र कहता है, तो कोई पर्वत का शिखर। हम यहाँ न प्रेम को परिभाषित करना चाहते हैं और न उसकी सीमा बताना चाहते हैं। हम तो इस लोक में, धरातल पर, जो हो चुका है, जो हो रहा है, उसी का संक्षिप्त रूप में चर्चा करना चाह रहे हैं। हम यहाँ कोई नया शब्द या नई सीमा का निर्माण नहीं करने जा रहे हैं, हम तो सिर्फ उसे देखने का प्रयास कर रहे हैं, जो हमारे सम्मुख हो चुका है और हो रहा है और उसका परिणाम क्या हुआ, सिर्फ उस पर हम एक नजर डालेंगे और हमारे बीच की संतति जो बोल-वचन करती है, उसे हम विवेक और हृदय के तराजू पर तोलने का कोशिश करेंगे।

                 हम यहाँ पहले भद्र-अभद्र टीका-टिप्पणी पर चर्चा करेंगे। फिर जो ऐतिहासिक और मशहूर उपमा है, उस पर चर्चा करेंगे। कोई पे्रम को इबादत कहता है, तो कोई कुछ और। यहाँ हम कुछ उक्ति और बोलचाल में प्रयुक्त शब्दों और वाक्यों पर ध्यान देंगे -
                 प्रेम और युद्ध में सब जायज है। आखिर कैसे युद्ध द्वेष, ईष्र्या एवं विरोध से उत्पन्न होता है ? क्या ये सभी समाज के नव-निर्माण के लिये सही हैं। कोई भी युद्ध हो, चाहे उसे धर्मयुद्ध की उपाधि से विभूषित किया गया हो, युद्ध को कभी उचित नहीं ठहराया जा सकता। जहाँ प्रेम को इस अर्थ मे प्रयोग किया जाता हो, उसे हम कैसे सही ठहरा सकते हैं, जो कहता हो सब जायज है। रास्ता सही है या गलत, तो फिर उसे सही कैसे ठहरा सकते हैं।

                 L = Loss of Money 


                O = Out of Mind 



                V =   Value of Time 



                E = End of Life 


                इस उक्ति में जो लिखा है, क्या सही है या फिर गलत ! अगर सही है, तो किसके संदर्भ में। हम जब युवा हैं और जब हमारा तरूण अवस्था चलता है, तो हम अपना बहुमूल्य समय व्यतीत कर देते हैं। हम न अपना जीवन संवारते हैं, न समाज के विकास में काम आते हैं और समय निकल जाने पर समय को कोसते हैं, जो सही नहीं है। समय (काल) तो गतिशील है, यह अपने निश्चित चाल में चलता रहता है। सही ही कहा गया है        
         - अब पछताये क्या होत है,
          जब चिडि़या चुग गई खेत।

             प्रेम को अंग्रेजी में 'Love is Blind' कहकर विभूषित किया गया है। Blind यानी अंधा। जो अंधा है, उससे हम क्या अपेक्षा कर सकते हैं ? मानते हैं अंधे व्यक्ति भी प्रतिभा के धनी होते हैं, पर सभी ऐसे नहीं होते। अंधा तो अंधा ही होता है। जो लोग इस उक्ति का प्रयोग करते हैं, उनके बारे में हम क्या कहें। जिसके मुख से ऐसा उक्ति निकलता हो, उसका मस्तिक कितना उचित होगा। क्या अंधे को संसार का दृश्य दिखता है, जो वह दुनिया का सही निरूपण कर सके। सभी श्रीकृष्ण भक्त कवि सूरदास नहीं हो सकते।

           लेकिन दूसरे अर्थ में कहा जा सकता है कि 'Love is Blind' उक्ति को हमारे समझ से प्रथम बार प्रयोग करने वाला कोई योग्य व्यक्ति ही रहा होगा। जब बच्चा माँ के गर्भ में आता है, उसी समय से बिना देखे ही माँ उससे प्यार करती है। वह लड़का है या लड़की है, गोरा या काला है, उसका व्यवहार और चरित्र क्या होगा, माँ को कुछ भी पता नहीं होता।

                  Love is game  - Play it . 
              Love is book  - Read it . 
              Love is life     - Enjoy it . 
              Love is danger -Face it

             इन उक्तियों में ध्यान देने योग्य निम्न बातें हैं:-
            Love is game  - Play it .  - प्यार अगर खेल है, तो नियम से होना चाहिए। इन्सान, जिसने मनोरंजन के लिए खेल बनाया, उसके लिए बहुत सारे नियम बनाये और ईश्वर ने प्रेम (Love) बनाया, क्या उसका कोई नियम-कायदा, अभिव्यक्ति का सलीका (तरीका) नहीं है। प्रेम  तो सृष्टी चलाने के लिए ईंधन का काम करती है। प्रेम तो बहुत बड़े खेल का रूप है, जो पूरे जगत में व्याप्त है। प्रेम के लिए भी तो नियम (Rule) हैं, जो जगत-व्यवहार या शास्त्रों में वर्णित हैं। हमें उसका अनुसरण तो करना ही चाहिए।

             Love is book  - Read it . प्रेम अगर पुस्तक है, तो सही है। पर यहाँं लोगों को हमारे द्वारा नहीं, बल्कि विद्धानों द्वारा सलाह दी गई है कि कभी सस्ता साहित्य नहीं पढ़ना चाहिए और निम्न कोटि के पुस्तकों से दूरी बनाकर ही रहना चाहिये। सस्ती लोकप्रियता ज्यादा दिन नहीं टिकती। कोई भौतिक वस्तु ही लें, जो आसानी से या सस्ते में मिल जाती है, वह ज्यादा दिन नहीं चलती। कभी-कभी उसके उल्टे और बुरे परिणाम भी भोगने पड़ते हैं। पे्रम जो सृष्टि का आधार है, इसे सस्ते में कैसे लिया जा सकता है ?

            Love is life - Enjoy it . -प्रेम (प्यार) तो जीवन का आधार है। प्रेमवश ही एक माता-पिता अपने बच्चे पर सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। बच्चा ही उनका जीवन बन जाता है। उसी में उन्हें आनन्द की प्राप्ति होती है। आनन्द (Enjoy) के लिए स्वस्थ शरीर, स्वच्छ और निर्मल मन, शांत-सगुण भरा वातावरण होना ही चाहिए। जहाँ शान्ति है, वहाँ सगुण है, सगुण है तो आनन्द (Enjoy) है। जहाँ बेचैनी हो, तृष्णा हो, वहाँ आनन्द (Enjoy) कैसे हो सकता है। जीवन के आनन्द को हम सिर्फ तरूण युगल से नही बांध सकते।

             Love is danger -Face it. - प्यार (प्रेम) खतरनाक नहीं हो सकता, यदि प्रेम करने का सलीका सही हो। जब पे्रम का साधन, सम्बन्ध और सलीका सही है, तो कोई वजह नहीं है कि इसे खतरा बताया जाये। फिर भी अगर यह खतरा है, तो उसका सामना करना चाहिये। अगर एक माँ का बच्चा भूख से या माँ के स्पर्श के लिए रो रहा/रही है और हालात कुछ ऐसा है कि माँ सकुचा रही है और अपने प्रेम को दबा रही है तो उसे उस समय इस खतरे का सामना करना चाहिये।

यहाँ आपको हम थोड़ा ध्यान दिलाना चाहेंगे कि आखिर हम कैसे कहेंगे कि अमुक कार्य या कथन सही है या गलत। इसका आसान सा तरीका है - हम किसी कार्य को अन्य लोगों से छिपाते हैं, तो उसके छिपाने का क्या कारण हो सकता है ? जिस कार्य को अपनी सुरक्षा और मर्यादा को छोड़कर इसके अलावे भी छिपाना पड़े, तो उसमें कहीं-न-कहीं कुछ गलत जरूर है। हमें ऐसा कार्य, व्यवहार नहीं करना चाहिये, जिसे हमें छिपाना पड़े।

                कुछ लोग तर्क देते हैं कि माँ बच्चे को पर्दे में दूध पिलाती है। युगल दम्पति पर्दे में रहते हैं। राज्य और देश की सरकार बहुत से कार्यों और योजनाओं को छुपाती है। तो, यहाँ ध्यान देने योग्य बात है कि उनका यानी माँ और युगल दम्पति के मस्तिष्क में तथा सरकार के कार्य-प्रणाली में क्या चल रहा है। माँ अपने बच्चे को बुरे लोगों की नजर से बचाने के लिए ऐसा करती है। युगल दम्पति जीवन की मर्यादा और संस्कृति के नाते ऐसा करते हैं और सरकार सुरक्षा के लिए ऐसा करती है, जो सही है। इन सबकी मनोभावना अपने कार्य को छुपाने में नहीं है। इनमें कोई भी ऐसा कार्य नहीं, जिसे हम सभी से छुपाना पड़े। हम प्रेेमियों और उनके प्रेम-प्रसंग को भिन्न-भिन्न श्रेणियों में रख सकते हैं:-
                1.    अलौकिक या सर्वोत्तम श्रेणी का प्रेम

                2.    लौकिक या उच्च श्रेणी का प्रेम

                3.    मध्यम या औसत श्रेणी का प्रेम

                4.    निम्न श्रेणी का प्रेम

                5.    अतिनिम्न श्रेणी का प्रेम

               नीचे हम कुछ प्रेेमियों के जीवनी की झलक लेंगे, जो जगजाहिर है। फिर, हमारे आस-पास की जो प्रेम कहानियाँ हैं उन पर ध्यान देंगे। आप खुद ही निर्णय कर लेंगे कि कौन किस श्रेणी का प्यार है।

                वर्तमान में प्यार क्या है ? अभी जो आज के नवयुवक हैं, उनके आचरण में ओछापन आ गया है। ज्यादातर लोग विपरीत लिंग वाले के बीच के आकर्षण को प्यार कहते हैं। पश्चिमी सभ्यता का Love  जो हिन्दी के प्यार शब्द का स्थान ले रहा है, वह हमारे नजर में उचित नहीं है। यह तो सिर्फ आकर्षण है। धन, कपड़ा, शान-शौकत, चमक-दमक के प्रति जिसे ये सवअम का नाम देते हैं, जिसका भूत उतरते देर भी नहीं लगता और दोनों को एक-दूसरे का भ्रम टूटते भी देर नहीं लगता।

               एक शब्द ‘इश्क’ है, जो प्यार को व्यक्त करने के लिए होता है। यह शब्द हिन्दी का शब्द नहीं है। यह दूसरे भाषा से लिया गया है। यह मूल रूप से पारसी शब्द है। इश्क को एक प्रकार का जुनून भी कह सकते हैं। जुनून एक हद तक मानव विकास के लिए सही है, पर व्यवहार के लिए नहीं। व्यवहार में जुनून नुकसान ही पहुँचाता है।

               प्रेम अभिव्यक्ति के लिए ‘मोहब्बत’ शब्द भी प्रयोग में लाया जाता है। यह उर्दू भाषा का शब्द है। इसका संधि-विच्छेद तो नहीं होता है, फिर भी हम अगर उपसर्ग के रूप में ‘मोह’ को लें, तो मोह का अर्थ लोभ भी होता है। लोभ या मोह का गुण या अवगुण का अवलोकन हम क्या करे। कहा भी गया है - लोभः पापस्य कारणम् अर्थात् लोभ पाप का कारण है। जहाँ मोह, लोभ हो, वहाँ अन्ततः प्रेम नहीं हो सकता। लोगों का लोभ, मोह स्वार्थ के अनुसार तुरन्त-तुरन्त परिवर्तित होते रहता है। जहाँ तुरन्त-तुरन्त मोह भंग होता हो, वहाँ हम उत्तम जीवन की कामना कैसे कर सकते हैं ?

            प्रेम को हम बुरा नहीं कह रहे हैं। प्रेम को इस जगत से विलुप्त कर दें, तो सारा सांसारिक सम्बन्ध ही खतरे में पड़ जायेगा। ऐसे में संसार की क्या स्थिति होगी, उसकी हम कल्पना नहीं कर सकते। पृथ्वी पर से गुरूत्व बल को हटा दिया जाय, तो जो स्थिति पृथ्वी की होगी, वही स्थिति जीवन में से प्रेम को हटाने पर उत्पन्न होगी। बगैर प्रेम हम सुन्दर, शांतचित्त, सम्यक् जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। प्रेम से वशीभूत होकर ही महात्मा बुद्ध ने मानव के दुःख से दुःखी हो जन-कल्याण के लिये पथ-प्रदर्शित किया। अगर इस सृष्टि से जल और वायु समाप्त हो जाय, तो धरातल पर क्या होगा ? इस जगत में क्या बचेगा ? इस धरातल पर न कुछ उपजेगा, न ही दुनिया देखने और सुनने लायक रहेगी। रहेंगे तो सिर्फ सुनसान वीरान पर्वत-पठार, जिसे देखने के लिए न हम रहेंगे और न आप। जिस प्रकार इस सृष्टि के लिए जल और वायु की आवश्यकता है, उसी प्रकार मानव सभ्यता के लिये प्रेम आवश्यक है। मानव के लिए ही क्यों, इस सृष्टि के लिये प्रेम का उतना ही महत्त्व है, जितना जल और वायु का। इस सृष्टि में प्रेम न हो, तो मानव ही नहीं, जीव-जन्तु भी अपने शिशु का पालन-पोषण छोड़ दें। यह अवस्था पेड़-पौधों में भी पायी जाती है। इससे स्पष्ट होता है की प्रेम के बिना यह सृष्टि शून्य हो जाएगी। जैसे ईश्वर कण-कण में बसते है, उसी प्रकार प्रेम भी है।

              प्रेम इस लोक की ऐसी बहुमूल्य सम्पदा है, जिसके मूल्य का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। प्रेम उर्वरक के समान है, जो इस सृष्टि को उपजाऊ बनाने में मदद करता है। इस जगत को सुखी-सम्पन्न, सुन्दर-स्वच्छ, मनोरम, आनन्दमयी बनाये रखने के लिए प्रेम ही एकमात्र साधन है। यह औषधि के समान है, जिसका लेप बड़े-से-बड़ा जख्म भर देता है।

             इस प्रसंग में जितना लिखा जाए, उतना ही कम है। इसका वर्णन एक मानव-मात्र के लिये असम्भव है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है - ‘महासागरों को स्याही और धरातल को कागज बना दिया जाए, तो वो भी प्रेम के लिए लिखने पर थोड़ा पड़ जाएगा'। हमारी बिसात ही क्या है ! हमारे द्वारा इसके पक्ष-विपक्ष में की गई चर्चा तो एक लोकोक्ति के समान है, ‘ऊँट के मुँह में जीरा’ या उससे भी कम है।

               हमने ऊपर के प्रसंग में प्रेम को पाँच भागों में बाँटने का जो प्रयास किया है, उसका सविस्तार यहाँ प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहे हैं:-
              अलौकिक या सर्वाेत्तम श्रेणी का प्रेम -
              जैसा कि नाम से विदित है, सभी में उत्तम प्रेम। फिर जरा सोचने वाली बात है, कोई सभी में उत्तम कैसे होता है, अर्थात् करने वाले को सुख, शान्ति, समृद्धि, कीर्ति और सादगी मिले, साथ-ही-साथ उसके इस प्रेम से समाज को भी किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो, बल्कि समाज को उसके प्रेम पर गर्व हो। आप सोचेंगे ऐसा प्रेम कैसे हो सकता है। आप जरा सोचिये, ऐसे कई उदाहरण आपके सामने दिखाई देंगे। कुछ को तो सभी जानते हैं, कुछ को हम जानते होंगे तो आप नहीं, आप जानते होंगे तो हम नहीं।

                कुछ चन्द नाम ही हैं, जिन्हें सभी जानते हैं। गोस्वामी तुलसीदास जिन्हें श्री राम से ऐसा प्रेम हुआ कि इन्होंने उनकी याद में चित्रकूट के घाट पर अपना निवास बना लिया। इन्होंने रामचरित मानस की रचना की, जो आज हिन्दू धर्म की अमूल्य धरोहर है। महर्षि वाल्मीकि, जिन्होंने अपने राजा और राज्य से प्रेम किया, फिर घर-परिवार से। उसके बाद उन्होंने श्रीराम से प्रेम किया। श्रीराम को हिन्दू धर्म के अनुसार ईश्वर का रूप माना जाता है। महर्षि वाल्मीकि श्रीराम काल में ही रामायण की रचना कर अमर हो गये।

                इन दोनों के जीवन की प्रेम-प्रसंग की चर्चा हम आगेकरेंगे।

                सूरदास का नाम आपने सुना होगा, जिन्होंने श्रीकृष्ण से प्रेम किया और सूरसागर की रचना कर दी। उनकी कृति आज अमर है। प्रेम-प्रसंग में उनकी तुलना शायद ही किसी से की जा सकती है। इनके अलावे भी बहुत से ईश्वर प्रेमी हैं, जिनका नाम आदर से लिया जाता है।

                  अलौकिक प्रेम तो सभी के अंतःमन में है, पर सभी लोग अपनी तुच्छ इच्छा अलौकिक शक्ति के सम्मुख रखते हैं। हमें सोचना चाहिए कि वह शक्ति, जिसे हम मानते हैं, वह हमारे अन्दर है, कण-कण में है। वह जानता है, हमें क्या चाहिए। फिर उसके सम्मुख अपनी तुच्छ इच्छा/विचार रख अपनी माँग को छोटा क्यों करें ? हम सिर्फ अपने नित्य कर्म को उसके (अलौकिक शक्ति के ) सम्मुख समर्पित कर दें, तो वह हमें खुद-ब-खुद मार्गदर्शित करते हैं। यहाँ हमें ध्यान देना होगा कि यह इहलोक नश्वर है। हम इसे कर्मभूमि कहते हैं। आप जैसा कर्म करेंगे, उसी के हिसाब से आपको फल प्राप्त होगा। इसमें अलौकिक शक्ति बहुत कम ही परिवर्तन करता है, पर एक बार वह अवश्य संकेत करता है। इस चर्चा को हम यहीं छोड़ते हैं। अलौकिक शक्ति और ईश्वर पर हम अलग से चर्चा करेंगे।
             * लौकिक या उच्च श्रेणी का प्रेम -
                इस स्तर का प्रेम सांसारिक जीवन के लिए आदर्श प्रस्तुत करता है, जिससे हमारे क्रियाकलाप नियंत्रित होते हैं। यह कोई असम्भव कार्य भी नहीं है। असम्भव होता, तो इसे कोई प्रस्तुत नहीं कर पाता। आप सभी ने श्रवन कुमार का नाम सुना होगा, जो अपने माता-पिता की सेवा कर अपने नाम को अमर कर गया, जिसके नाम की लोग उपमा देते हैं। रामायण के पात्र श्रीरामचन्द्र को देखें, जो पिता के प्रेम और आदर के कारण ही वनवास गये।

जो लोग लिंग, जाति, सम्प्रदाय, देश, राज्य की सीमा से परे होकर मानव या जीव-सेवा में तत्पर हैं, वे भी उच्च श्रेणी के प्रेमी हैं। उनका जीवन दूसरे के लिये आदर्श है, जैसे - मदर टेरेसा।

             * मध्यम या औसत श्रेणी का प्रेम - 
               यह प्रेम ऐसा प्रेम है, जो इहलोग मे आये लोगों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है, जो संसार और मानव सभ्यता के सही संचालन के लिये आवश्यक है। जिस प्रकार मानव सभ्यता के संचालन में मध्यमवर्गीय परिवार का महत्त्व है, उसी प्रकार जैविक क्रिया और मानव सभ्यता के लिये मध्यम श्रेणी का प्रेम आवश्यक है। जो लोग अपने प्रति, परिवार, समाज, राज्य, देश, संसार एवं इस सृष्टी के प्रति अपना कत्र्तव्य समझते हैं और निभाते हैं, यह उनका उसके प्रति प्रेम ही है, जो उन्हें उनके कत्र्तव्य-निर्वाह में अपना सहयोग देता है। हम मोहनदास करमचंद गाँधी को भी ले सकते हैं, उनका प्रेम ही तो था, जिसके रास्ते पर चलते हुए आज वे अमर हैं।

                सिक्ख सम्प्रदाय के धर्म गुरू - गुरू तेग बहादुर, गुरू गोबिन्द सिंह - उनका अपने धर्म के प्रति प्रेम ही तो था, जिसने उन्हें अपने कत्र्तव्य और बलिदान के लिये प्रेरित किया।

               सरदार भगत सिंह और उनके साथियों के दिल में देश और देशवासियों के प्रति प्रेम ने ही तो उन्हें अपने बलिदान देने के लिए प्रेरित किया। जितने भी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों या किसी देश की स्वतंत्रता के लिये बलिदान देने वाले लोगों ने बलिदान दिया या कष्ट सहा, वह किसके कारण ? जवाब स्पष्ट है - अपने वतन-जन्मभूमि से प्रेम के कारण।

                बहुत से धर्म-सुधारकों और समाज-सुधारकों, जैसे - राजा राममोहन राय, स्वामी विवेकानन्द, विनोबा भावे इत्यादि ने अपना योगदान इस समाज को संवारने के लिए दिया है। इनका उत्प्रेरक तत्त्व प्रेम था।

               * निम्न श्रेणी का प्रेम - 
                  ऐसा प्रेम, जिसमें प्रेम करने वाले को सिर्फ अपनी चिन्ता होती है। उन्हें न तो समाज की चिन्ता होती है और न सामने वाले की। ये अपने मुँह मियाँ मिट्ठू होते हैं। ऐसे लोग प्रेम तो करते हैं, पर स्वार्थवश। उसका परिणाम भी उन्हें उसी प्रकार मिलता है। जैसे कोई पिता अपने पुत्र को कर्त्तव्यवश नहीं, बल्कि यह सोचकर प्यार करता है कि यह बड़ा होकर मेरी देखभाल करेगा, तो उसका प्रभाव उस बच्चे पर पड़ता है। वह भी बड़ा होकर सिर्फ अपने लिए सोचता है। इस प्रकार उसका परिणाम भी उन्हें मिल जाता है और वे दूसरे को कोसते रहते हैं। इस श्रेणी के प्रेमी का प्रेम शाश्वत भी नहीं होता। ये अपने कर्म से ही दुःखी होते रहते हैं। एक उक्ति है -
                 ‘जस करनी तस भोगही दाता, नरक जात अब क्यूं पछताता।’

                * अतिनिम्न श्रेणी का प्रेम - 
                   इस श्रेणी के प्रेमी समाज और व्यवस्था में अराजकता फैलाते है। इनका न प्रेम का तरीका सही होता और न प्रेम। ये मानवता के लिए अभिशाप हैं। इनके प्रेम को किसी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता। न सामाजिक तौर पर और न कानूनी तौर पर, यहाँ तक कि व्यक्तिगत रूप से और मानवता के नाते भी इन्हें सही नहीं ठहराया जा सकता। इस प्रकार के प्रेमी का बहुत ही विकृत रूप समाज को दूषित कर रहे हैं, जिसे मैं यहाँ लिखना नहीं चाहूँगा। यह सामाजिक व्यवस्था के लिये कई चुनौतीपूर्ण मुश्किलें खड़ा कर रहा है।

                   कभी-कभी कोई लड़का किसी लड़की के आकर्षण में पड़ता है और लड़की से प्रेम का ढोंग करता है। लड़की जब मान जाती है, तो वह उसे बीच रास्ते में छोड़कर चलते बनता है। कभी-कभी इसके भयावह दृश्य भी देखने को मिलते हैं। जब लड़की नहीं मानती है, तो वह उसे परेशान करता है, यहाँ तक कि चेहरे पर तेजाब फेंकने और जान लेने की घटनायें भी सामने आती हैं। इसे वह प्रेम कहता है। आज के युवा वर्ग इस प्रकार के अनेक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, जिस पर विशेष चिन्तन की आवश्यकता है। इसमें हम किसी एक को दोषी कैसे ठहरायें। जिसने किया, वह तो मूल रूप से दोषी है, पर जिसके साथ यह अंजाम होता है, वह और यह समाज एवं उसका घर-परिवार भी कम दोषी नहीं है। हम सबका दायित्व बन जाता है कि इस प्रकार की मनोवृत्ति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाय और लोगों में जागृति उत्पन्न की जाय।
अब कोई ये पूछेगा कि सही प्रेम क्या है, तो सही-गलत की पहचान पहले बता दी गयी है। प्रेम को कई श्रेणियों में विभक्त कर आज के युवा वर्ग और हमारे प्रेम का स्तर भी निश्चित करने की कोशिश की गई है।

               यहाँ हम कुछ चरित्रों, जिन्होंने प्रेम किया, उन्होंने क्या खोया क्या पाया, के प्रेम का इस समाज पर क्या प्रभाव पड़ा, इसका संक्षिप्त वर्णन करेंगे -

               पहले व्यक्ति, हम रत्नाकर को लेंगे। रत्नाकर, जो आगे चलकर महर्षि बाल्मीकि बने और रामायण की रचना की। इनकी जीवनी का संक्षिप्त वर्णन करेंगे। ऐसा माना जाता है कि ये सर्वप्रथम अपने राज्य के राजा की सेना मे थे। वे राज्य और राजा, दोनों के प्रति एक सैनिक का दायित्व भली-भाँति निभा रहे थे। युद्ध में भी वे ऐसा आचरण नहीं करते थे, जिससे बाद में उन्हें और दूसरे को प्रायश्चित्त करना पड़े। इसी कालक्रम में उनके राज्य के राजा ने दूसरे राज्य के राजा पर चढ़ाई कर दिया। ये लोग युद्ध जीत गये। इनकी सेना के कुछ सैनिक वहाँ की धन-सम्पदा को लूटने लगे और वहाँ की औरतों से गलत व्यवहार करते हुए व्याभिचार करने की कोशिश करने लगे, जिस पर रत्नाकार ने मना किया तो वो उन्हीं से लड़ पड़े। इस पर रत्नाकर ने उनका वध कर दिया, जिसके कारण उनके राजा ने रत्नाकर को ही राजद्रोही करार दिया। वह अपने राज्य को छोड़कर बिरह जंगल में चले गये। दस्यु का जीवन व्यतीत करते हुए अपने घर-परिवार का पोषण करने लगे। उसी समयांतराल मे एक घटना घटित हुई, जिसने उनके जीवन का रूख ही मोड़ दिया। डाकू रत्नाकर महर्षि बाल्मीकि बन गये। इनके नाम के पीछे बहुत लोगों का बहुत सारा तर्क है। इनका नाम बाल्मीकि क्यों पड़ा ? उनके नाम के तर्क-वितर्क हम यहीं छोड़ते हैं और उनके जीवन के घटनाक्रम को आगे बढ़ाते हैं।

             एक समय ऐसा हुआ कि जहाँ रत्नाकर रहते थे, उस रास्ते को कोई राही कई दिनों से इस्तेमाल नहीं कर रहा था। उनके साथियों के साथ उनके घर-परिवार का पोषण भी मुश्किल हो गया। इस बीच एक दिन एक मुनि ने उस रास्ते का इस्तेमाल किया। ऐसा माना जाता है कि वह मुनि नारद मुनि थे। उनकी मुलाकात डाकू रत्नाकर से हुई। रत्नाकर ने उन्हें रोका, मुनि ने कहा यह तुम किसलिए कर रहे हो और किसके लिए कर रहे हो, तो रत्नाकर का जबाब था - अपनों के लिए, माता-पिता और बच्चों के लिये। मुनि ने कहा - इसके पहले तो तुम राजा के लिये काम करते थे। खैर, तुम जो ये पाप की कमाई करते हो, इसमें कौन-कौन भागी हैं, जरा बताओ। रत्नाकर बोले - सभी। मुनि ने कहा - जरा पूछकर आओ। रत्नाकर बोले - तुम्हारा क्या भरोसा, इस बीच तुम भाग न जाओ। मुनि ने कहा - हमें वृक्ष के तने से बांध दो। रत्नाकर ने मुनि को वृक्ष के तने से बाँधकर अपने घर की ओर चल दिया। वहाँ जाकर उसने माँ-पिताजी से पूछा - मैं जो गलत तरीके से उपार्जन करता हूँ, उसके पाप में आप दोनों भागी हैं न। माता-पिता ने जबाब दिया - पुत्र ! हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं, पर हम उसमें कैसे भागी हो सकते हैं। हमने तुम्हें जन्म दिया, तुम्हारा पालन-पोषण किया, अब हम वृद्ध हो गये हैं, हमारा पोषण करना तुम्हारा कत्र्तव्य है। उसके बाद वे अपनी पत्नी और बच्चे के पास गये। उसी प्रश्न को दोहराया - इस उपार्जन के तरीके से उत्पन्न पाप में आप सभी भागी हैं न। बच्चों ने जबाब दिया - ये कैसे हो सकता है ? आपने हमें जन्म दिया है, हमारा पालण-पोषण करना आपका फर्ज है। पुनः वह अपने पत्नी की ओर मुखातिब हुए, तो पत्नी ने कहा - आप हमारे स्वामी हैं, मैं आपकी अद्र्धांगिनी हूँ, आपके सुख-दुःख में मैं बराबर की भागी हूँ। पर जो ये पाप-पुण्य की कमाई है, इसे मैं कैसे बाँट सकती हूँ ? इसे जो कमायेगा वही खायेगा। इतना कहना था कि दस्यु रत्नाकर अंदर से टूट गया। जिसके नाम से लोग कांपते थे, वह किसी तरह चलकर जंगल में मुनि के पास पहुँचा। वह मुनि के चरणों में गिर पड़ा, प्रायश्चित के लिये कहा। मुनि ने उसे राम-नाम जाप करने के लिये बोला। पर रत्नाकर के मुख से अपने कर्मवश राम नाम भी नहीं निकला, तो मुनि ने ‘राम’ को ‘मरा’ शब्द बनाकर उसका उच्चारण करने को कहा। रत्नाकर के अपने कर्मानुसार मुख से राम के स्थान पर मरा निकला। वह उसी का जाप करने लगे। इस प्रकार ‘मरा’ का जाप करने से ‘राम’ से आपरूपी उन्हें सच्चा प्यार हो गया। आत्मशुद्धि और तप से उन्हें आगे चलकर महर्षि पद प्राप्त हुआ।

            यहाँ देखने वाली बात है कि रत्नाकर को अपने राज्य और राजा से सच्चा प्यार था, तभी जो राजा के उस व्यवहार पर भी उसने राजा एवं राज्य के प्रति कोई षड़यंत्र नहीं किया। उसके राज्य और राजा की कोई निन्दा न करे, यह सोचकर उसने सैनिकों का वध किया। दस्यु जीवन के दौरान भी उसने अपने घर-परिवार से प्रेम किया। उसी का नतीजा हुआ कि उनके उत्तर से उसके दिल को आघात हुआ और वह राम नाम को प्राप्त हुआ, जिसके फलस्वरूप उसे महर्षि पद प्राप्त हुआ। लोगों के लिये दस्यु रत्नाकर अब महर्षि बाल्मीकी के रूप में पूजनीय हो गये।

              दूसरा चरित्र हम रामबोला को लेते है, जो आगे चलकर गोस्वामी तुलसीदास हुए। रामबोला का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बचपन में ही उनके माता और पिता स्वर्ग सिधार गये। उनका लालन-पालन उनकी बुआ (फुआ) ने बड़े कष्ट सहते हुए बड़े प्यार से किया। वे तरूण हुए, तो उनका ब्याह एक अति सुन्दर और सुशील कन्या से करा दी गई, जिसे पाकर वे बहुत खुश हुए। उसकी सुन्दरता से उन्हें इतना प्यार हुआ कि उसके बिना उन्हें रहा नहीं जाता था। वे अपनी पत्नी से एक पल के लिए भी अलग नहीं रहना चाहते थे। उनकी गृहस्थी हँसी-खुशी से चल रही थी। एक बार की बात है रामबोला अपने घर पर नहीं थे, किसी कार्यवश कहीं बाहर गये हुए थे। इसी बीच उनकी पत्नी के मायके से बुलावा आ गया और उन्हें रामबोला से मिले बगैर जाना पड़ा। रामबोला जब घर पर आये, तो उन्हें उनकी प्यारी पत्नी नही मिली, उन्हें स्थिति-परिस्थिति की जानकारी मिली। रात हुई, वे चारपाई पर ऊपर मुख कर के लेटे हुए यादो में खोये हुए थे। भादो की काली रात थी। झमाझम बारिश हो रही थी। बाढ़ आई हुई थी। नदी का पानी उफान पर था। रामबोला अनायास ही उठते हैं और पत्नी से मिलने चल देते हैं। उन्हें स्थिति-परिस्थिति का कोई विचार नहीं आता। उस भयावह काली रात का उनके मन में ख्याल भी नहीं आता है। वह घर से निकल पड़ते हैं। रास्ते मे उन्हें एक नदी मिलती है, तट पर एक शव पड़ा हुआ था, जिसे वह नाव समझते हैं और यह सोचते हैं कि उसे उनकी पत्नी ने उनके लिये ही छोड़ रखी है। ऐसा सोचते हुए उसके सहारे ही वह नदी को पार कर जाते हैं और आगे रास्ता तय कर घर के दरवाजे पर पहुँचते हैं। घर अंधकार से डूबा हुआ था, बारिश हो रही थी, बिजली चमक रही थी, बादल गरज रहा था। वह आवाज देते हैं, पर उनकी आवाज को कोई नहीं सुन पाता है। फिर वह चारों तरफ से घर का मुआयना करते हैं। उन्हें एक रस्सी दिखती है। वह समझते हैं कि उनकी पत्नी इसी में सो रही है और उसने उन्हीं के लिए यह रस्सी लटका रखी हैै। जिसे वह रस्सी समझ रहे थे, वास्तव में वह एक काला सर्प था, जिसके सहारे वह उस घर के कमरे में प्रवेश कर गये। संयोग ऐसा कि उनकी पत्नी उसी कमरे मे सो रही होती है। वह आवाज देते हैं। वह चैंक कर नींद से जागती है और जानना चाहती है कि वह कमरे में कैसे आये ? वह उस सर्प को रस्सी बताकर दिखाते है। उनकी पत्नी देखती है, पर उसे तो सर्प दिखाई देता है। वह उनका स्वागत करने के बजाय उन्हें कोसती है। कहती है - आप हमसे इतना प्रेम करते हैं, हमारी सुन्दरता पर इतने आकर्षित हैं ! उसके मुख से आगे निकलता है - अगर आपको इतना प्रेम और आकर्षण प्रभु, ईश्वर, राम के नाम से होता तो आप अमर हो जाते। उसकी बात को सुनकर रामबोला अन्दर से बहुत दुःखी होते हैं। वह अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते थे, उसी को सबकुछ मानते था। वहाँ से वह उल्टे पांव वापस हो जाते हैं। पत्नी को कुछ नहीं बोलते। इधर-उधर भटकते-फिरते हैं। फिर उनके जीवन में ऐसा मोड़ आता है कि रामबोला ने अपना सारा ध्यान राम-नाम के ऊपर लगा दिया। इस प्रकार रामबोला आगे चलकर गोस्वामी तुलसीदास के नाम से प्रसिद्ध हुए और गोस्वामी तुलसीदास के रूप में रामचरित मानस की रचना कर अमर हो गये।

              यहाँ ध्यान देने योग्य बात है कि रामबोला ने अपनी पत्नी से और गोस्वामी तुलसीदास जी के रूप में श्रीराम से निश्छल और सच्चे मन से प्यार किया, तभी तो आज उनका नाम अमर हो गया। तीसरा और चैथा चरित्र हम लैला-मजनूं और हीर-रांझा का लेते हैं। दोनों प्रेमी का प्रेम सच्चा था, पर दोनों न मिल सके।
दोनों का अन्त बड़े ही दुःखद तरीके से हुआ। हीर-रांझा का प्रेम भी अमर है। इन्हें मनुुष्य द्वारा बनाये गये सरहद ने नहीं मिलने दिया। इसमें किसे दोष दें। हमारे धर्म-ग्रन्थो में कई प्रेम विवाह का वर्णन है, पर उस पर कोई ध्यान नहीं देता। न हम न ही आप। हमें सही मायने में अपने शास्त्रों की सही जानकारी भी नहीं है। जो जानते भी हैं, वह उसे सामने लाना नहीं चाहते, उल्टे शास्त्रों और धर्म की दुहाई देते हैं।

                 इन दोनों प्रेमी जोड़ी को क्या प्राप्त हुआ ? न उन्हें कुछ मिला और न समाज को। दोनों जिस मंजिल को प्राप्त करना चाहते थे, उन्हें वह मंजिल नहीं मिला।

               वे प्रेमी, जो प्यार भरे शादी-शुदा सुखी जीवन व्यतीत करना चाहते हैं, वे इनके प्यार की तुलना अपने प्यार से क्यों करते हैं ?

              ये है सच्चे प्यार का कड़वा सच। लोग बोलते हैं, प्यार दिमाग से नहीं, दिल से होता है। हम कहते हैं - यह अनुभव की बात है। दिल एक बार अवश्य हमें सही मार्गदर्शन देता है। जब दिल बोलता है, तो उसे हमें दिमाग से तथा सामाजिक व्यवस्था और शास्त्रों के समकक्ष रखकर सोचना चाहिए और सही-सही निर्णय लेना चाहिए।

              अब हम यहाँ कुछ और सच्ची कहानियों का बयान करेंगे, जो हमने देखा है। कहानी का नाम और स्थान का नाम लिखने से बचना चाहूँगा, क्योंकि उन्हें, जिनका ये प्रेम-प्रलाप है, आपत्ति हो सकती है।

              हमारे ही गाँव का एक लड़का है, जो सुन्दर और देखने में आकर्षक है। वह ज्यादातर अपने मामा के गाँव आते-जाते रहता था। उसी गाँव में, जहाँ उसका ममहर था, उसे एक लड़की से मुलाकात होती है। लडकी को भी हमने देखा है वह भी सुन्दर और आकर्षक थी। लड़की का ममहर भी उसी गाँव मे था। वह वहीं रहकर पढ़ती थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने शादी करने के वायदे किये। दोनों के मामाओं को ये बात मालूम हुई। दोनों को समझाया गया और धमकाया भी गया। दोनों ने मरने की धमकी दी और अपने साथी-सहयोगियों की मदद से अपने मामाओं को मना लिया। दोनों का प्यार शादी में बदल गया। घर वालों ने भी उन्हें सहर्ष स्वीकार कर लिया। जब ये सारी घटनायें, प्यार से शादी तक हुई, उस समय मैं दशवीं वर्ग में पढ़ रहा था। अब उनके दो बच्चे हैं।

                कुछ वर्ष, लगभग छः या सात वर्ष के पश्चात् हमने सुना कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। न्यायालय से तलाक लेकर नहीं, बल्कि झगड़ा करके। गनीमत यही है कि उनकी शादी का कोई विरोधी नहीं है, सभी सगे-सम्बन्धी उन्हें मिलाना चाहते हैं। मेरे अन्तर्मन में उनकी सही कहानी जानने की उत्सुकता हुई। आखिर ये दोनों अलग क्यू रह रहे हैं ? ऐसी क्या बात हो गई, जो दोनों अलग रहने पर मजबूर हैं। जहाँ इनका ममहर है, वहाँ हमारी भी रिश्तेदारी है।

                 इन दोनों के जीवन कहानी की खोज-खबर पर मालूम हुआ कि पहले ये दोनों एक-दूसरे के यौवन की खुशबू से आकर्षित हुए। दोनों बड़े ही आकर्षक पोषाक पहनते थे, अपने आप को संवारने में कोई कसर नहीं रखते थे। आधुनिकता इन पर हावी थी, वो भी पश्चिमी सभ्यता की। इनका प्रेम आन्तरिक न होकर बाह्य आकर्षण से बंध गया था।

               इसके बाद इन दोनों ने अपनी गलत आर्थिक स्थिति का ब्यौरा दिया, जो इनके अलगाव का मुख्य कारण बना। इन दोनों ने अपने रिश्तेदारों को इस प्रकार एक-दूसरे के सम्मुख रखा कि अगला उनकी सही स्थिति न जान सके। दोनों एक-दूसरे को उनके रिश्तेदारों के बराबर ही तौलने लगे।

                लड़का, जो एक गैर सरकारी सिक्यूरिटी कम्पनी में सेवा देता था, यह कम्पनी विश्व स्तर की बतायी गयी थी। दोनों की शादी हो गयी, तो लड़का बहुत दिन तक अपनी सेवा से गैर-हाजिर रहा, जिसके कारण कम्पनी ने उसकी सेवा समाप्त कर दी। दोनों को अब आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

               शादी के सात वर्ष तो इनके आनन्द में गुजर गये। लड़की कभी ससुराल में रहती तो कभी मायके या मामा के पास। यहाँ तक कि इन दोनों ने जिन-जिन रिश्तेदारों से एक-दूसरे का परिचय कराया था, वहाँ भी ये कुछ दिन रहे। इसी बीच इनके दो बच्चे हो गये। अब इन्हें दूसरे के पास रहने में परेशानी होने लगी। ये एक-दूसरे को कितने दिनों तक झूठ के साये में रख सकते थे। सच्चाई धीरे-धीरे उनके सामने आ गई। यहीं से इनके दाम्पत्य जीवन में खटास आने लगी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। यहाँ तक कि ये एक-दूसरे के चरित्र पर भी ऊँगली उठाने लगे। आज परिणाम यह है कि दोनों एक-दूसरे को दोष देते हुए अलग रह रहे हैं।

               इनके प्रेम-प्रलाप की कहानी मैं वर्ष 2012 में प्रस्तुत कर रहा हुँ। जो लोग इन्हें मिलाने का प्रयास कर रहे हैं, उनका प्रयास सार्थक हो, ये दोनों मिल जायें। इनके दो बच्चे हैं, उन्हें कोई परेशानी न हो और बच्चों का भविष्य संवर जाय। दोनों सुखी दाम्पत्य जीवन का भोग करे, ईश्वर से मैं यही प्रार्थना करता हूँ।

              इनके प्रेम-प्रलाप में एक बात ध्यान देने योग्य है। इन्होंने प्रेम किया, दिशा भी सही दी, पर झूठ और यौन आकर्षण, जो बाद में इनके गले की हड्डी बन गई। इनका प्रेम, प्रेम न होकर एक-दूसरे के आकर्षण से बंध कर रह गया।

               हम सभी जानते हैं कि किसी का भी ऊपरी आकर्षण ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रहता है। हर आकर्षक दिखने वाली वस्तु स्थायी नहीं हो सकती। जब तक एक-दूसरे से प्रेम-भावना से न बंधे और एक-दूसरे के लिये त्याग और मन से इज्जत न हो, एक-दूसरे के दुःख-दर्द को अपना न समझ,े तब तक प्रेम स्थायी नहीं हो सकता।

                      इस प्रकार की अन्य घटनायें भी हमारे समक्ष हैं। कितनों का वर्णन करे।

                     तत्काल की घटनाओं की ओर मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा, जो आये दिन समाचार-पत्रों में पढ़ने एवं टेलीविजन में देखने को मिलता है। ये घटनायें कोई बाहर की नहीं है। ऐसा भी नहीं कि हम इससे अन्जान हैं। ये सभी हमारे आस-पास की हैं। ये हमारी समाज की ही उपज हैं, जैसे - दो युगल प्रेमी साथ जा रहे थे और एक ने दूसरे को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। किसी ने किसी को पैसे के लिए देह-व्यापार में लगा दिया। प्रेम किया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर नीचता की हद पार कर गया। किसी ने प्रेम का नाटक कर प्रेमी को भौतिक साध् ान जुटाने का माध्यम बना लिया। किसी ने किसी की बात न मानी, तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। प्रेमी ने अपने प्रेमिका का अंग-भंग कर दिया। यहाँ तक कि प्रेमी कभी-कभी षड़यंत्र कर अपने सगे-सम्बन्धियों की हत्या तक कर देते हैं या करवा देते हैं। हम आप से पूछते हैं - क्या यही प्यार-प्रेम- इश्क-मोहव्बत है ? हम तो इसे प्रेम नहीं मानते, अगर आप मानते हैं तो अच्छी बात है, हम आपको सुझाव देने वाले कौन होते हैं ?

                अगर ऐसा प्यार है और इसे प्यार कहते हैं, तो मैं ईश्वर से प्रार्थना करूँगा कि वो मिटा दे अपने द्वारा बनाये हुए इस जीवन-चक्र को। मिटा दे इस प्रेम को, जो जीवन जीने का आधार है। ये सारे उदाहरण हमारे समाज के मानसिक विकृत लोगों की पहचान है, जो मानव-सभ्यता को दूषित कर रहे हैं। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति के ह्रास का परिचायक है, जो प्रेम को नहीं समझ पा रहा है। हमें आज अपने पीढ़ी के चरित्र-निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उनके नैतिक-स्तर को ऊँचा करने में अपना योगदान देना चाहिए।

                                                                       *****